By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Womens T20 Challenge 2018 Wrong Umpire Decision For Beth Mooney Supernovas Vs Trailblazers
VIDEO: महिला टी-20 मैच में अंपायर के गलत निर्णय से नाराज हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
महिला टी-20 मैच में अंपायर ने गलत निर्णय दिया.
नई दिल्ली: आईपीएल के क्वालीफायर-1 से पहले खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज प्रदर्शनी मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना के नेतृत्व में खेल रही ट्रेलब्लेजर्स को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर ही सीमित कर दिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस टी-20 प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया है. इस मैच के दौरान अंपायर्स ने एक खराब निर्णय देकर दर्शकों को निराशा किया. अंपायर के खराब निर्णय के बाद ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया गया.
दरअसल इस मुकाबल में हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेगन शट ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस हिली (7) को डेनियल व्याट के हाथों कैच करा सुपरनोवाज को पहली सफलता दिलाई. अगले ओवर में हरमनप्रीत ने एलिसा पैरी की गेंद पर मंधाना (14) का शानदार कैच पकड़ दूसरी सफलता हासिल की.
हैदराबाद इस खिलाड़ी को दिखायेगा बाहर का रास्ता, चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में भी होगा बदलाव
इसके बाद बेथ मूनी ने अगले ओवर में शट की गेंद को मिड ऑन से ऊपर मारने का प्रयास किया, लेकिन वेदा कृष्णामूर्ति ने शानदार कैच पकड़ उन्हें चार के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. मूनी का आउट होना एक तरह से विवादास्पद और असमंजस से भरा फैसला रहा. मैदानी अंपायर ने जब गेंद सही है या नहीं इसके लिए तीसरे अंपायर की मदद मांगी तो कैमरे में लग रहा था कि शट का पांव क्रिज से बाहर है, लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दी, जिसके बाद दर्शकों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
देखें वीडियो :
बता दें कि इसके बाद दीप्ती शर्मा (21) और सुजी बेट्स ने टीम को कुछ हद तक संभाला और स्कोर 58 रनों तक पहुंचाया. राजेश्वरी गायकवाड़ ने दीप्ती को हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया. सुजी ने यहां से जामियाह रोड्रिगेज के साथ मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की. 103 को कुल स्कोर पर 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोड्रिगेज, अनुजा पाटिल का शिकार हो गईं.
VIDEO: खेल मंत्री ने विराट कोहली को दिया ‘पुश अप चैलेंज’, फिट हो तो करके दिखाओ
सुजी का विकेट 19वें ओवर की चौथी गेंद पर 123 के कुल स्कोर पर गिरा. उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए. शिखा पांडे 14 रनों पर नाबाद रहीं. सुपरनोवाज की ओर से मेगन शट और एलिसा पेरी ने दो-दो विकेट लिए. अनुजा पाटिल और राजेश्वरी गायकवाड़ को एक-एक सफलता मिली.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें