World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम, रोहित-कोहली के सामने चुनौती

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं.

Published date india.com Updated: May 19, 2019 1:39 PM IST
World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम, रोहित-कोहली के सामने चुनौती

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 का आगाज होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी टीमें तैयारी में जुट गईं हैं. भारत विराट कोहली की कप्तानी में टूर्नामेंट खेलेगा. लिहाजा उनके यह टूर्नामेंट काफी चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम संतुलित नजर आ रही है और सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं. अगर रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो अब तक खेले गए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर एक भारतीय बल्लेबाज है. इसलिए संभव है कि फैन्स को रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से उम्मीद होगी.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने वर्ल्ड कप की 44 पारियों में 2278 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 15 अर्धशतक जड़े. सचिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन रहा. विश्व कप में उनका 56.95 औसत रहा. वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. पोंटिंग ने 42 पारियों में 1743 रन बनाए हैं. पोंटिंग के बल्ले से 5 शतक और 6 अर्धशतक लगे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 140 रन रहा है. पोंटिंग का 45.86 औसत रहा है.

टीम इंडिया में नंबर 4 के लिए परफेक्ट ये खिलाड़ी, चेतन चौहान ने दिया सुझाव

श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. संगाकारा ने 35 पारियों में 1532 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए. संगाकारा का औसत 56.74 का रहा है. इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ब्रायन लारा है. लारा ने 33 पारियों में 1225 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 2 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रन रहा. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिलियर्स 1207 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.

बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन और महेन्द्र सिंह धोनी से सबको अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसके अलावा युवा खिलाड़ी लोकेश राहुल भी टीम शामिल हैं. इसलिए उन पर भी जिम्मेदारी होगी. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विजय शंकर टीम का हिस्सा हैं. वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी भी दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.