ओलंपिक मेडल जीतने के बावजूद बजरंग पूनिया, रवि दहिया को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में नहीं मिलेगी सीधी एंट्री

दरअसल इन पहलवानों को हाल ही में मंगोलिया में आयोजित हुए एशिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के फाइनल में सीधे एंट्री मिली थी, जिससे देश के बाकी उदीयमान पहलवान नाराज थे.

Published date india.com Updated: May 6, 2022 12:04 AM IST
ओलंपिक मेडल जीतने के बावजूद बजरंग पूनिया, रवि दहिया को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में नहीं मिलेगी सीधी एंट्री
बजरंग पूनिया @Twitter

ओलंपिक खेलों में देश को सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक दिला चुके रेसलर रवि दहिया और बजरंग पूनिया को आगामी कॉमनवेल्थ खेल और एशियाई खेलों के चयन ट्रायल के फाइनल में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा. दरअसल इन पहलवानों को हाल ही में मंगोलिया में आयोजित हुए एशिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के फाइनल में सीधे एंट्री मिली थी, जिससे देश के बाकी उदीयमान पहलवान नाराज थे. इस नाराजगी के बाद कुश्ती महासंघ ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को ट्रायल के फाइनल में सीधे एंट्री नहीं मिलेगी.

एशिया चैंपियनशिप के ट्रायल में बजरंग को 65 किलो में एकमात्र मुकाबले में रोहित से कड़ी चुनौती मिली, जबकि महासंघ के इस फैसले से खफा अमन ने 57 किलो फाइनल में रवि को वॉकओवर दे दिया. अमन और रवि दोनों छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास करते हैं.

दीपक पूनिया (86 किलो) को फाइनल में सीधे प्रवेश मिला था, जिसे बाकी पहलवानों ने अनुचित करार दिया. किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं की लेकिन इस फैसले की निंदा हुई थी. महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को अगली बार बेहतर बंदोबस्त करने का आश्वासन दिया था.

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए पुरुष वर्ग का चयन ट्रायल 17 मई को दिल्ली में और महिला वर्ग का 16 मई को लखनऊ में होगा. महासंघ के एक सूत्र ने कहा, ‘इस बार किसी को फाइनल में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा.

सभी को ड्रॉ के जरिए आना होगा. हमें अभी तक किसी ने छूट देने का अनुरोध नहीं किया है लेकिन स्टार पहलवानों को कुछ लाभ चाहिए तो उस पर विचार किया जा सकता है लेकिन उन्हें फाइनल में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा.’ टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल, जबकि बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल देश के नाम किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.