पहलवान बजरंग पूनिया ने रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण जीतकर की 2020 ओलंपिक वर्ष की शुरुआत

25 साल के बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अमेरिका के जोर्डन माइकल ओलिवर को दी पटखनी.

Published date india.com Published: January 19, 2020 4:08 PM IST
पहलवान बजरंग पूनिया ने रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण जीतकर की 2020 ओलंपिक वर्ष की शुरुआत
Bajrang Poonia @twitter

टोक्यो ओलंपिक में पदक की उम्मीद बनकर उभरे भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Poonia) ने साल 2020 की शुरुआत स्वर्ण पदक के साथ की है. बजरंग के साथ रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने भी रोम रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

बेंगलुरू वनडे में काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानिए क्या थी वजह

बजरंग ने ओलिवर पर 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज की

बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अमेरिका के जोर्डन माइकल ओलिवर के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की.

रवि ने अब्दुलीयेव को 12-2 से पराजित किया

रवि अपने नियमित 57 किग्रा के बजाय 61 किग्रा वर्ग में भाग ले रहे हैं. उन्होंने शनिवार की रात फाइनल में कजाखस्तान के नुरबोलाट अब्दुलीयेव पर 12-2 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोनीपत के 23 साल के इस पहलवान ने मोलदोवा के एलेक्सांद्रू चिरतोआका और कजाखस्तान के नुरीस्लाम सानायेव पर शानदार जीत के बाद फाइनल दौर में प्रवेश किया था.

‘बजरंग पूनिया शानदार, तुम कड़े प्रतिद्वंद्वी हो’

भारत के टोक्यो ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार 25 साल के बजरंग के खिलाफ मुकाबले में हारने के बाद ओलिवर ने ट्वीट करते हुए स्वीकार किया कि यह मेरी रात नहीं थी.

अमेरिकी पहलवान ने बजरंग की प्रतिस्पर्धी जज्बे की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह मेरी रात नहीं थी. लेकिन मैं जहां पहुंचना चाहता हूं, उसके लिए मुझे काफी काम करने की जरूरत है. बजरंग पूनिया शानदार, तुम कड़े प्रतिद्वंद्वी हो.’

ओलंपिक ईयर 2020 में शूटर मनु भाकर, पहलवान बजरंग पूनिया और शटलर पीवी सिंधू के बीच कोहली पर भी रहेगी नजर

बजरंग को हालांकि पहले दौर में अमेरिका के जैन एलेन रदरफोर्ड के खिलाफ पसीना बहाना पड़ा था, लेकिन वह 5-4 से जीत हासिल करने में सफल रहे थे. क्वार्टरफाइनल में शीर्ष भारतीय पहलवान ने एक और अमेरिकी जोसफ क्रिस्टोफर मैक केना को 4-2 से और फिर सेमीफाइनल में यूक्रेन के वासिल शुपतार को 6-4 से शिकस्त दी थी.

जितेंदर और दीपक पूनिया का सफर खत्म

उधर, जितेंदर का 74 किग्रा में और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी दीपक पूनिया का 86 किग्रा में सफर समाप्त हो गया है. जितेंदर ने पहले दौर में यूक्रेन के डेनिस पावलोव को 10-1 से हराया था लेकिन वह क्वार्टरफाइनल में तुर्की के सोनेर देमिरतास से 0-4 से हार गए.

उन्हें रेपेचेज में खेलने का मौका मिला क्योंकि देमिरतास फाइनल में पहुंच गये थे. पर यह भारतीय इस मौके का फायदा नहीं उठा सका और कजाखस्तान के दानियार काईसानोव से 2-9 से पराजित हो गया. वहीं 86 किग्रा वर्ग में दीपक को शुरूआती दौर में पुअर्तो रिको के इथान एड्रियन रामो से 1-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

गौरतलब है कि शनिवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने अपने वजन वर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. विनेश भी टोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.