साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'कलाई' ने की भलाई, टीम इंडिया को मिला जीत का 'डबल डोज'

मेजबान प्रोटियाजों को रौंदते हुए टीम इंडिया एक के बाद एक मुकाबले अपने नाम कर रही है, जिसमें उसके कलाई के कलाकार अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं.

Published date india.com Updated: February 8, 2018 12:23 PM IST
wrist spinners play important role in south africa | साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'कलाई' ने की भलाई, टीम इंडिया को मिला जीत का 'डबल डोज'

साकेत कुमार

Highlights

  • कैंब्रिले में खेले दूसरे वनडे में पूनम यादव ने लिए 4 विकेट
  • केपटाउन वनडे में चहल और कुलदीप को 4-4 विकेट
  • भारत की जीत में चमके कलाई के स्पिनर

नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का परचम लहरा रहा है. फिर चाहे वो कैंब्रिले हो या केपटाउन. मिताली राज एंड कंपनी हो या फिर कोहली की विराट टीम. मेजबान प्रोटियाजों को रौंदते हुए टीम इंडिया एक के बाद एक मुकाबले अपने नाम कर रही है, जिसमें उसके कलाई के कलाकार अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं.

विराट एंड कंपनी ने केपटाउन वनडे जीता तो उसमें कुलदीप और चहल ने अहम किरदार निभाया. वहीं, कैंब्रिले में साउथ अफ्रीका पर भारत की महिला क्रिकेट टीम की लगातार दूसरी जीत में पूनम यादव का रोल महत्वपूर्ण रहा. कुलदीप, चहल और पूनम तीनों गेंद को कलाई के सहारे स्पिन कराने में माहिर हैं और यही इनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

कैंब्रिले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम की स्पिनर पूनम यादव ने 4 विकेट चटकाए. वहीं, केपटाउन में टीम इंडिया की विराट जीत में चहल और कुलदीप ने 4-4 विकेट अपने नाम किए. कैंब्रिले और केपटाउन वनडे की खास बात ये रही कि दोनों में ना सिर्फ भारत को बड़ी जीत मिली बल्कि कलाई के स्पिनरों ने विकेटों का चौका भी लगाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

केपटाउन में भारतीय क्रिकेट के लिए ये पहला मौका था जब उसके दो स्पिनरों ने एक ही मैच में 4 विकेट लिए थे. केपटाउन वनडे जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल करने के बाद कप्तान कोहली ने कहा , ” कुलदीप और चहल पर मुझे पूरा भरोसा है. जिस तरह से उन्होंने वनडे सीरीज में अब तक प्रदर्शन किया है उससे ये भरोसा और बढ़ा है. 2019 वर्ल्ड कप में ये दोनों हमारे लिए X-फैक्टर साबित हो सकते हैं. ”

पूनम की कलाई ने भलाई करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीकी वूमेन्स टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत दिला दी है. वहीं चहल और कुलदीप की कलाई ने भी केपटाउन में टीम इंडिया की बढ़त को 3-0 कर दिया है. हालांकि, जब तक विराट एंड कंपनी सीरीज नहीं जीत जाती इनका काम अधूरा है. उम्मीद है कि अब इन दोनों की कलाई का जादू जोहानिसबर्ग में भी चलेगा और टीम इंडिया सीरीज जीतकर इतिहास की नई इबारत लिखने में कामयाब रहेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.