EnglishHindi

विराट से क्यों ट्रेनिंग लेना चाहता है WWE का यह चैंपियन

फिन बैलोर ने कहा कि मुझे विराट से मिलना अच्छा लगेगा. मैं वास्तव में एक प्रैक्टिस मैच खेलना चाहूंगा, अगर विराट मुझे क्रिकेट की बारीकियां और उसके नियम सिखाएं.

Updated: November 9, 2017, 10:14 AM IST

नई दिल्ली| क्रिकेट के फेमस खिलाड़ी विराट कोहली से डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ट्रेनिंग लेना चाहे तो अपने आप में आश्चर्य वाली बात है. दरअअसल, पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलोर कोहली से क्रिकेट के गुर सीखकर अपनी फिटनेस जांचना चाहते हैं. आयरलैंड के 36 साल के इस प्रोफेशनल रेसलर का कहना है कि मुझे क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं.

उन्होने कहा कि मैंने टीवी पर ऑस्ट्रेलिया का मैच देखा है लेकिन मैंने अपने पिछले 15 साल का समय जापान और अमेरिका में बिताया है, इसलिए मुझे ज्यादा क्रिकेट देखने का मौका नहीं मिला. उन्होंने अपनी एक इच्छा जाहिर की वह आने वाले दिनों में आयरलैंड और भारत के बीच क्रिकेट देखना चाहेंगे.

फिन बैलोर ने कहा कि मुझे विराट से मिलना अच्छा लगेगा. मैं वास्तव में एक प्रैक्टिस मैच खेलना चाहूंगा, अगर विराट मुझे क्रिकेट की बारीकियां और उसके नियम सिखाएं. उनके साथ मैदान का एक-दो चक्कर भी लगाना चाहता हूं, ताकि उनके फिटनेस को करीब से जान सकूं.

क्रिकेट में विराट की सफलता के पीछे उनकी फिटनेस को महत्वपूर्ण माना जाता है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर यह बताते हैं कि एक स्पोर्ट्स पर्सन के लिए फिटनेस पर काम करना कितना जरूरी है. जिम में उनकी कड़ी मेहनत युवा क्रिकेटर्स के लिए सीख है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.