WWE WrestleMania 38 इवेंट के दौरान रोमन रेंस ने रविवार को ब्रॉक लेसनर को हराकर (Roman Reigns vs Brock Lesnar) डब्ल्यू डब्ल्यू ई यूनिवर्सल चैंपियनशिप (Universal Title Championship) पर कब्जा किया. दो दिवसीय इवेंट आर्लिंग्टन के एटी एंड टी स्टेडियम में खेला गया. इस दौरान ब्रॉक लेसनर और रोमन रेंस के बीच तगड़ी फाइट देखने को मिली. किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि इस तरह मुकाबले का अंत होगा और रोमन रेंस इसे जीत जाएंगे. अचानक वो ब्रॉक लेसनर को पटखनी देने में सफल रहे और एकाएक हुए घटनाक्रम के बाद रोमन रेंस को विजेता घोषित किया गया. WWE WrestleMania 38 में रविवार के खेल की शुरुआत में ही इस खेल के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित रेसलर टिप्पल-एच ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. किसी फैन ने यह उम्मीद नहीं की होगी कि बिना किसी जानकारी के टिप्पल-एच इस तरह अपनी आखिरी फाइट में उतरेंगे.
इससे पहले शनिवार को स्टीव ऑस्टिन ने साल 19 साल के लंबे इंतजार के बाद रेसलमेनिया में वापसी की थी. वो आखिरी बार साल 2003 में रेसलमेनिया में फाइट लड़ते नजर आए थे. उन्होंने अपने पहले ही मैच में केविन ओवेन्स को मात दी. बियांका बेलेयर ने बेकी लिंच के उपर अपनी बादशाहत साबित की और RAW Women’s Title पर कब्जा किया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.