By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Your Time Will Come Ajinkya Rahane Applauds Kuldeep Yadav Karthik Tyagi After Australia Win
ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद कप्तान रहाणे ने कुलदीप यादव की तारीफ की; कहा- आपका टाइम आएगा
भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था।
भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद जब ड्रेसिंग रूम में अपनी टीम को संबोधित किया तो उन्होंने ना केवल मैच में खेलने वाले क्रिकेटर बल्कि स्क्वाड के सभी खिलाड़ियों की तारीफ की। गाबा में जीत के बाद रहाणे ने पूरी सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल सके स्पिनर कुलदीप यादव की हौसलाफजाही की और कहा कि जल्द ही उनका टाइम आएगा।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट जिसमें कप्तान रहाणे 2-1 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा करने के बाद खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। वीडियो में रहाणे ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ समेत पूरी टीम को जीत का श्रेय दिया।
साथ ही रहाणे ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे कुलदीप और ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर गए कार्तिक त्यागी के प्रयासों को सराहा। सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रहते कुलदीप को चार में से एक मैच में खेल पाए लेकिन रहाणे ने कहा कि उनका समय जल्दी आएगा।
श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन की जगह रिषंभ पंत को मिले मौका: ब्रैड हॉग
भारतीय बल्लेबाज का इशारा इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में होने वाले घरेलू टेस्ट सीरीज की तरफ था। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों के लिए चुनी टीम में कुलदीप को शामिल किया है। वहीं गेंदबाजी कोच भरत अरुण का भी कहना है कुलदीप इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे।
As we draw curtains on our historic triumph and start our preparations for the home series, here’s Captain @ajinkyarahane88‘s address to #TeamIndia from the Gabba dressing room.
Fullhttps://t.co/Sh2tkR5c7j pic.twitter.com/l7wr6UXSxq
— BCCI (@BCCI) January 23, 2021
गेंदबाजी कोच ने कहा, “कुलदीप यादव काफी मेहनत कर रहा है। वो शानदार रहा है। जरूरत के हिसाब से खिलाड़ी चुनना सर्वश्रेष्ठ होता है और जब उसे खेलने का मौका मिलेगा वो दिखा सकेंगे कि वो क्या कर सकते हैं क्योंकि वो बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है और जब हम भारत में खेलेंगे तो वो अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म दिखाएगा।”
Also Read:
-
रवि शास्त्री का BCCI को सुझाव- अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान, वजहें भी बताई
-
IPL 2026: संजय बांगड़ को भरोसा- प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, वजह भी बताई
-
क्या सचमुच आउट थे अंगकृष रघुवंशी! IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बार-बार क्लिप देखकर बताई सच्चाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें