युवराज सिंह का बल्ला है या 'हथौड़ा'... वजन जानकर होश उड़ा!

मुंबई की टीम 3 बार IPL जीत चुकी है और अब चौथी बार की प्रबल दावेदार है

Published date india.com Published: March 19, 2019 7:44 AM IST
युवराज सिंह का बल्ला है या 'हथौड़ा'... वजन जानकर होश उड़ा!

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि युवराज सिंह आसानी से लंबे हिट्स कैसे लगा लेते हैं. क्या आपको सिक्सर किंग के विस्फोटक मिजाज की वास्तविकता का तकाजा है. क्या आपको इस बात का इल्म है युवराज से गेंदबाज क्यों कांपते हैं. अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि इन सबके पीछे है उनके बल्ले का वजन, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

बाप रे बाप… इतना वजनी बल्ला!

IPL प्रैक्टिस के लिए युवराज सिंह जब वानखेड़े पहुंचे तो सवाल दागने वाले ने उनसे पूछ ही लिया कि बल्ले का वजन क्या है. इस पर युवराज ने कहा 2.8KG, मतलब पूरे 2800 ग्राम. ये वजन युवराज के पास एक भारी-भरकम बल्ले के होने की गवाही दे रहा है. युवराज ने अपने बल्ले का वजन बताने के साथ वानखेड़े पर जीते 2011 विश्व कप की याद को भी ताजा किया और कहा कि वो सबसे बेस्ट पल था.

मुंबई की टीम 3 बार IPL जीत चुकी है और अब चौथी बार की प्रबल दावेदार है तो इसलिए क्योंकि युवराज का अनुभव और वजनदार बल्ला दोनों उसके पास हैं, उसके साथ हैं. किसी बल्लेबाज के पास भारी-भरकम बल्ले के होने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे उसे बड़े और लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में मदद मिलती है. और फिर युवराज तो हैं ही सिक्सर किंग.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.