
Subhash Yadav
Subhash Yadav is senior journalist covering news for india.com Hindi. He follows crime but also writes stories on various topics. You can follow him on Twitter @subhash168 ... और पढ़ें
विश्वकप 2015 के आज हुए सेमीफाइनल मुकाबले में कंगारुओं ने भारत को 95 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की शतक के बदौलत भारत को 329 रनों का लक्ष्य रखा था।जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुवात अच्छी हुई। फिर शिखर धवन 44 रन पर आउट हो गए. जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये विराट कोहली भी महज 1 रन पर चलते बने। इस मैच में भारत को लगातार झटके मिलते रहते जिससे टीम उबर नहीं पायी।
329 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और धोनी ने कप्तानी पारी भी खेली लेकिन वो भारत को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाये। विराट कोहली, सुरेश रैना और रवीन्द्र जडेजा जैसे बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। टीम इंडिया की हुई ‘घर वापसी’, ऑस्ट्रेलिया ने 95 रनों से हराया, तीसरी बार वर्ल्डकप जीतने का सपना अधूरा
यही कारण है कि इस मैच में युवराज बहुत याद आये। भारतीय टीम के नंबर पांच के इतिहास पर नजर डाले इस जगह पर केवल युवराज सिंह ने ही लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस नंबर पर विराट कोहली, रोहित शर्मा को भी सफलता नहीं मिली। हालांकि इस नंबर पर सुरेश रैना बल्लेबाजी करते है।
युवराज की कमी बहुत खली।
युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉक आउट में जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 30 गेंदों पर 70 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और इसकी मदद से भारत ने पहले खेलते हुए 188 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम हेडेन की 62 रनों की पारी के बावजूद 173 रन ही बना सकी और कंगारुओं ने सेमीफाइनल 15 रन से गंवा दिया था। विश्व कप: भारत की हार की पांच प्रमुख वजह
ठीक इसी तरह वर्ल्ड कप 2011 के क्वॉर्टर फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार हाफ सेंचुरी ठोकते हुए युवराज सिंह ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए रिकी पॉन्टिंग की सेंचुरी की बदौलत 50 ओवरों में 6 विकेट पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने सचिन की हाफ सेंचुरी की मदद से शुरुआत तो अच्छी की लेकिन सचिन के आउट होने के बाद जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और 187 रन पर सचिन-धोनी सहित आधी टीम पविलियन लौट गई।
तब ऐसा लगने लगा कि भारत मैच हार जाएगा लेकिन युवराज सिंह ने एक छोर संभाले रखा और रैना के साथ छठे विकेट के लिए 74 रन जोड़ते हुए भारत को 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी। युवराज ने 65 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली। India vs Australia semi final: टॉप व्हाट्सएप और फेसबुक जोक्स
वही कंगारुओं के खिलाफ युवराज का बल्ला हमेशा ही बोला है। उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बड़ी पारिया आज भी लोगो को याद है जिसमे उन्होंने सन 2004 में 139 रन और 2007 में 121 रन बनाये थे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.