By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Yuvraj Singh Named Maratha Arabians Indian Icon Player For The Upcoming Abu Dhabi T10 Tournament
Abu Dhabi T10 : अब इस लीग में चौके-छक्के जड़ते दिखाई देंगे युवराज सिंह, बने आइकन प्लेयर
युवी ने साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके और दो बार के विश्व विजेता (2007, 2011) भारतीय टीम के सदस्य रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को आगामी अबु धाबी T10 टूर्नामेंट (Abu Dhabi T10 tournament.) में मराठा अरेबियंस (Maratha Arabians) ने बतौर इंडियन आइकन प्लेयर चुना है.
बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे कोहली, संजू सैमसन होंगे विकल्प : रिपोर्ट
इस टूर्नामेंट का आयोजन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के तत्वाधान में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ मिलकर किया जा रहा है.
युवराज ने भारतीय टीम को 2007 में टी20 और 2011 में वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया वाकिफ है.
युवी ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. युवराज के इस टीम से जुड़ने से पहले जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को मराठा अरेबियंस ने अपना हेड कोच नियुक्त किया था.
Indian Super League: एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 3-0 से रौंदकर की धमाकेदार शुरुआत
‘लीग में खेलने को तैयार हूं’
‘इस रोमाचंक नए फॉर्मेट का हिस्सा होना शानदार है। मैं टीम मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करके इस लीग में खेलने के लिए तैयार हूं जिसमें दुनिया के कुछ बड़े खिलाड़ी भी भाग लेंगे।‘- युवराज सिंह
मराठा अरेबियंस के सह मालिक परवेज खान (पैसेफिक वेंचर्स) और बॉलीवुड एक्टर/ प्रोड्यूसर/ डायरेक्टर सोहेल खान हैं.
15 से 24 नवंबर तक खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट 15 से 24 नवंबर के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा. इस बार इस लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. पहले दो एडिशन में 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने ही हिस्सा लिया था.
विदेशी लीग में खेलने वाले पहले भारतीय बने थे युवी
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर विदेशी लीग में खेलने वाले युवराज (Yuvraj) पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. वह ग्लोबल टी20 कनाडा लीग (Global T20 Canada League) में टोरंटो नेशनल्स (Toronto Nationals) की टीम के लिए खेले थे.
रिटायरमेंट के बाद ही विदेशी लीग में खेल सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
बीसीसीआई (BCCI) के नियमों के अनुसार भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही विदेशी लीग में खेल सकते हैं. हाल में अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंग्लैंड के आगामी ‘द हंड्रेड’ लीग के प्लेयर्स ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। युवराज सिंह ने इस साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें