भारत की सीमित ओवरों की टीम में उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्या आपको पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान रहे इंजमाम उल हक (Inzamam Ul Haq) की तरह लगते हैं. सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) कुछ ऐसी ही राय भारत के इस सलामी बल्लेबाज को लेकर रखते हैं.
युवराज सिंह ने एक यू-ट्यूब चैनल के शो के दौरान कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा के खेलने की शैली को देखते हुए वो उन्हें इंजमाम उल हक की तरह लगते थे. रोहित शर्मा ने 2007 में भारत की वनडे टीम में डेब्यू किया था. टी20 क्रिकेट में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला.
युवराज सिंह से जब रोहित शर्मा को लेकर पहले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आक्रामक बल्लेबाज ऐसे खेलता था जैसे उसके पास काफी समय हो.
‘‘मुझे लगता है जब वह भारतीय टीम में आया था तब वह ऐसी बल्लेबाजी करता था जैसे उसके पास शॉट लगाने का काफी समय है. उसने मुझे इंजमाम उल हक की याद दिला दी. जब इंजमाम बल्लेबाजी करते थे तब उनके पास भी काफी समय (शॉट खेलने के लिए) होता था.’’
बता दें कि इंजमाम उल हक ने अपने करियर में 120 टेस्ट और 300 से अधिक वनडे खेले. इंजमाम को दवाब की स्थिति का सामना करने हुए बेहद शांति से खेलने के लिए जाना जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.