चहल के 'चंगुल' में फंसा दक्षिण अफ्रीका, 4 विकेट लेकर बनाया विश्वकप रिकॉर्ड

युजवेन्द्र चहल ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Published date india.com Updated: June 5, 2019 7:21 PM IST
Yuzvendra Chahal, Chahal World Cup 2019, ICC Cricket World Cup 2019, World Cup 2019, Mohammed Shami, Debasish Mohanty, Cricket News
Yuzvendra Chahal celebrates after picking up a wicket vs South Africa during ICC Cricket World Cup 2019_ICC Twitter

नई दिल्ली : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (South Africa vs India) के बीच साउथेम्प्टन में मैच खेला जा रहा है. विश्वकप 2019 के 8वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन का लक्ष्य दिया. इस दौरान भारतीय बॉलर्स ने कमाल दिखाया. युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट झटके. जबकि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए. चहल ने इस पारी में चार विकेट लेकर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो टीम इंडिया के उन बॉलर्स की लिस्ट में जुड़ गए जिन्होंने वर्ल्डकप में खास प्रदर्शन किया.

दरअसल चहल विश्व कप में टीम इंडिया के लिए 4 विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले युवराज सिंह, रविचन्द्रन अश्विन और अनिल कुंबले यह कारनामा कर चुके हैं. युवराज ने विश्वकप में 2 बार चार-चार विकेट लिए हैं. चहल की बात करें तो उनके लिए विश्वकप 2019 की शुरुआत अच्छी रही. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के चार दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया. उन्होंने फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुक्वायो और डार डुसेन को आउट किया. चहल अब युवी और कुंबले जैसे स्पिनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विश्वकप में भारत का रिकॉर्ड दमदार, सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में नंबर 3 पर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए डु प्लेसिस ने 38 रन का योगदान दिया. जबकि डेविड मिलर 31 रन और फेहलुक्वयो 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा क्रिस मोरिस ने 42 रन बनाए. कगीसो रबाडा 31 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और चहल समेत सभी बॉलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.