Yuzvendra Chahal Posted A Funny Picture Of Himself Trollers Receives As A Gift See Postchahal Instagram
चहल ने फिर से उड़ाया खुद का मजाक, ट्रोलर्स को दी तोहफे में ये तस्वीर
रोहित शर्मा और केएल राहुल के शतकीय प्रहार के बाद कुलदीप यादव की हैट्रिक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 107 रन से रौंद दिया.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां एक तरफ टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलना शुरू कर चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ चहल को अभी तक प्लेइंग एलेवेन में शामिल नहीं किया गया है. वनडे से पहले टी-20 सीरीज में भी इस स्पिनर को मौका नहीं मिला था. इसी फ्री टाइम का इस्तेमाल चहल सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने में कर रहे हैं.
हालही में चहल ने एक बार फिर खुद का मजाक बनाते हुए अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की जिसमें वो विंडीज दिग्गज पोलार्ड के साथ दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में चहल के हाथों में एक बैट है जिससे वो रैंप शॉट मारने का पोज दे रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन को लेकर चहल एक बार फिर ट्रेंड होना शुरू हो गए हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “10 किलो का बैट, 2.5 किलो का हाथ”.
चहल की इस तस्वीर का लोग मजाक भी बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसे पसंद भी कर रहे हैं. इससे पहले भी चहल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी. इस तस्वीर में वो कुलदीप यादव के साथ फोटोशूट कराते हुए नजर आ रहे थे. इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने चहल की हाइट का मजाक उड़ाते हुए तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे लगा तुम मुझसे भी छोटे हो”.
चहल फिलहाल वापसी की पूरी तैयारी में हैं. वहीं भारत ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त जीत हासिल की. रोहित शर्मा (159) और केएल राहुल (102) के शतकीय प्रहार के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की हैट्रिक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 107 रन से रौंद दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.