MS Dhoni ने बचाई तड़प रही चिड़िया की जान, बेटी जीवा ने शेयर की खूबसूरत फोटो

धोनी आखिरी बार पिछले साल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए थे

Published: June 10, 2020, 8:05 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय रांची में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें धोनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ समय बिताते नजर आए. जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरह उनके पिता ने एक चिड़िया की जान बचाई.

जीवा की पोस्ट में बताया गया है कि एक चिड़िया (कॉपरस्मिथ) उनके घर में आ गई थी, जो अचेत पड़ी थी और उसे धोनी ने पानी पिलाया और उसकी देखभाल की.

तस्वीर में धोनी चिड़िया को हाथ में उठाए हुए हैं. जीवा के अकाउंट से कैप्शन में लिखा गया है, ‘आज शाम को लॉन में मैंने एक चिड़िया को देखा, जो अचेत सी पड़ी थी. मैंने मम्मी-पापा को आवाज लगाई. पापा ने चिड़िया को अपने हाथ में लिया और पानी पिलाया, कुछ देर बाद चिड़िया ने अपनी आंखें खोलीं. हम सब बहुत खुश थे. हमने एक बास्केट में कुछ पत्तियां रखी और चिड़िया को भी उसी में बैठा दिया. मम्मी ने बताया कि यह क्रिम्सन-ब्रिस्टेड बार्बेट है, जिसे कॉपरस्मिथ भी कहते हैं. बहुत ही प्यारी छोटी सी चिड़िया. फिर अचानक से वह उड़ गई, मैं तो उसे रखना चाहती थी, लेकिन मम्मी ने कहा कि वो अपनी मां के पास चली गई है. मुझे यकीन है कि मैं फिर उसे जरूर देखूंगी.’


धोनी पिछले 10 महीनों से क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.