क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5वीं बार जीता बेलोन डियोर पुरस्कार

पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बेलोन डियोर पुरस्कार जीता है

Published date india.com Published: December 8, 2017 1:20 PM IST
Cristiano Ronaldo wins Ballon D'or award for the 5th time | क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5 बार जीता, बेलोन डियोर का पुरस्कार
फाइल फोटो-ट्वीटर

पेरिस. पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बेलोन डियोर पुरस्कार जीता है. रीयाल मैड्रिड के फारवर्ड रोनाल्डो ने लगातार दूसरे पुरस्कार के साथ बार्सीलोना के लियोनल मेस्सी की बराबरी की. अर्जेन्टीना के मेस्सी वोटिंग में 2 जबकि ब्राजील के नेमार 3 स्थान पर रहे.

चैंपियंस लीग के पिछले सत्र में 32 साल के रोनाल्डो गोल करने के मामले में शीर्ष पर रहे थे जिससे रीयाल ने जून में यूवेंटस को हराकर सफलतापूर्वक अपना खिताब बरकरार रखा. रीयाल ने इसके बाद ला लीगा खिताब भी जीता था जो 5 साल में उसका यह पहला घरेलू लीग खिताब है.

पेरिस में समारोह के बाद रोनाल्डो ने कहा, ‘बेशक मैं खुश हूं. प्रत्येक साल मैं इसे लेकर बेताब रहता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले साल के जीते हुए खिताबों ने यह पुरस्कार जीतने में मदद की. रीयाल मैड्रिड टीम के साथियों को धन्यवाद और साथ ही मैं बाकी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस स्तर पर पहुंचने में मदद की.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.