आईएसएल-4: चेन्नई में गुरुवार को भिड़ेंगे दो चैंपियन

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में पहली बार दो चैंपियन आमने-सामने होंगे

Published date india.com Published: December 7, 2017 3:23 PM IST
ISL-4: two champions will match on thursday in chennai | आईएसएल-4: चेन्नई में गुरुवार को भिड़ेंगे दो चैंपियन
प्रतिकात्मक फोटो -एएनआई

चेन्नई. हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में पहली बार दो चैंपियन आमने-सामने होंगे. गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहले और तीसरे संस्करण का खिताब जीतने वाले एटीके का सामना दूसरे संस्करण के विजेता और मेजबान चेन्नयन एफसी से होगा. इस सीजन में हालांकि, दोनों की कहानी बिल्कुल जुदा है. चेन्नयन एफसी जहां चौथे सीजन के अपने 1 मैच में एफसी गोवा के हाथों मिली हार से उबरते हुए लगातार 2 जीत हासिल कर चुका है, वहीं दूसरी ओर एटीके 3 मैचों से 2 अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है. एटीके को 3 में से 1 मैच में हार भी मिली है.

चेन्नयन एफसी के कोच जान ग्रेगोरी ने बीते 2 मैचों से विनिंग काम्बीनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है, लेकिन वह 2 बार के चैंपियन को अपने घर में रोकने के लिए रणनीति में कुछ बदलाव कर सकते हैं.

ग्रेगोरी ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोग कहते हैं कि कभी भी जीत रही टीम में बदलाव नहीं करना चाहिए, लेकिन कुछ एरिया में सुधार के लिए आपको ऐसा करना पड़ता है. बीते मैचों में हमने गोल नहीं खाया है, लेकिन हमने अंतिम 10 मिनट में 3 गोल किए हैं. इससे साबित होता है कि मेरे खिलाड़ी अंतिम सीटी बजने तक लगातार गोल करने के प्रयास में लगे रहते हैं.

कोच टेडी शेरिंघम को गोल करने की कोई जुगत लगानी होगी, कोई जादू करना होगा. एटीके को आयरिश कप्तान रोबी कीन की कमी खल रही है. कीन चोट के कारण सीजन-4 में अब तक मैदान पर नहीं उतर सके हैं साथहि कोच ने कहा कि वह अभी भी नहीं खेल रहे हैं. शेरिंघम ने कहा कि यह अच्छी शुरुआत नहीं है. यह मौजूदा चैंपियन के लिए ठीक नहीं है, हम पटरी पर लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. निश्चित तौर पर अच्छा करेंगे और अपनी मनोदशा सकारात्मक बनाए रखेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.