हरियाणा में इस बार चुनी गईं 13 महिला विधायक, यहां है पूरी LIST- जानें किस सीट से कौन जीता चुनाव

Haryana Election Results: हरियाणा में इस बार 101 महिलाएं चुनावी मैदान में थी, जबकि कुल उम्मीदवारों की संख्या 1031 थी. बीजेपी की 5, जबकि कांग्रेस की 7 महिलाएं इस बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहीं.

Published date india.com Updated: October 10, 2024 3:05 PM IST
Vinesh Phogat
प्रियंका गांधी के साथ विनेश फोगाट. (ANI Photo)

Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. भाजपा ने राज्य में जीत की हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर सत्ता में खुद को बरकरार रखा है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है. राज्य में संपन्न हुए 2024 के विधानसभा चुनाव में इस बार 13 महिला विधायक चुनी गई हैं. इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में 13 महिला विधायक चुनी गई थी, जबकि 2019 में महिला विधायकों की संख्या घटकर 8 रह गई थी.

किस साल कितनी महिलाएं पहुंची विधानसभा?

1967 में हुए पहले विधानसभा के चुनाव में मात्र 4 महिला MLA चुनी गई थी. 1968 में 7, 1972 में 4, 1977 में 4 , 1982 में 7, 1987 में 5, 1991 में 6, 1996 में 4, 2000 में 4, 2005 में 11 और 2009 में 8 MLA चुनी गई थी. बता दें कि  लिंग अनुपात के मामले में हरियाणा की देश में एक समय सबसे खराब स्थिति थी. 2011 की जनगणना में राज्य में 1000 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का अनुपात 877 था, जिसमें अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

राज्य में पांच अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 101 महिला चुनावी मैदान में थी. वहीं, कुल उम्मीदवारों की संख्या 1031 थी. 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP ने 10 महिलाओं को टिकट दिया था. इनमें 5 महिलाएं विधानसभा पहुंची. वहीं कांग्रेस ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था, जिसमें 7 महिलाएं MLA चुनी गईं.

कहां से कौन जीता?

निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के राम निवास राड़ा को 18,941 मतों के अंतर से हराया. वहीं, ओलंपियन विनेश फोगाट भी जुलाना विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गईं. विनेश ने भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया.

भाजपा की शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट से जीत दर्ज की, जबकि कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. ऋुति चौधरी ने तोशाम से विजयी परचम लहराया, जबकि पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती सिंह ने अटेली से जीत हासिल की. ऋुति चौधरी भी भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू किरण चौधरी इस साल जून में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गयी थीं. भाजपा की ही प्रत्याशी बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है.

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने झज्जर सीट से जीत हासिल की है, कांग्रेस की ही प्रत्याशी शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट से जबकि शकुंतला खटक ने कलानौर सीट से जीत दर्ज की है. पूजा ने मुलाना विधानसभा सीट और रेनू बाला ने सढौरा सीट से जीत हासिल की है. वहीं पार्टी की प्रत्याशी मंजू चौधरी ने नांगल चौधरी सीट से विजयी परचम लहराया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.