
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
हरियाणा में कांग्रेस ने बुधवार (11 सितंबर) को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. इसके बाद 12 सितंबर को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है. तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने हरियाणा की 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया. जिसमें की कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया गया है.
हरियाणा की कैथल सीट जो कि बहुत अहम है इस पर चुनाव लड़ने के लिए रणदीप सुरजेवाला ने अपनी इच्छा जताई थी. सुरजेवाला राज्यसभा के सांसद हैं. लेकिन पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया है. इसके अलावा हरियाणा के पंचकुला से भजनलाल के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन को टिकट दिया गया है. अंबाला से निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
#HaryanaPolls2024 कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। pic.twitter.com/0ESR5sZlkD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2024
#HaryanaPolls2024 कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। pic.twitter.com/uavo9XePPq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2024
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी. इसमें पंचकुला से चंद्रमोहन, अम्बाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह, मुलाना (एससी) से पूजा चौधरी, जगाधरी से अकरम खान और यमुनानगर से रमन त्यागी को टिकट दिया गया है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने पहोवा से मनदीप सिंह चट्ठा, गुहला (एससी) से देविंदर हंस, कलायत से विकास सहारण, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, पूंडरी से सुल्तान सिंह जडौला, इंद्री से राकेश कुमार कंबोज, करनाल से सुमिता विर्क और घरौंडा से वीरेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है.
पानीपत शहर से वरिंदर कुमार शाह, राई से जय भगवान अंतिल, जींद से महाबीर गुप्ता, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया से जरनैल सिंह, सिरसा से गोकुल सेतिया और ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया है.
आदमपुर से चंद्र प्रकाश, हांसी से राहुल मक्कड़, बरवाला से रामनिवास घोड़ेला, हिसार से रामनिवास राड़ा, नलवा से अनिल मान, लोहारू से राजबीर सिंह फरतिया, बाढड़ा से सोमबीर सिंह (श्योराण), दादरी से डॉ. मनीषा सांगवान, बवानीखेड़ा (एससी) से प्रदीप नरवाल, अटेली से अनिता यादव, नारनौल से राव नरिंदर सिंह, बावल (एससी) से डॉ. एम.एल. रंगा और कोसली से जगदीश यादव को पार्टी ने मैदान में उतारा है.
पटौदी (एससी) से पर्ल चौधरी, हथीन से मोहम्मद इजराइल, पलवल से करण दलाल, पृथला से रघुबीर तेवतिया, बड़खल से विजय प्रताप, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा और फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.
कांग्रेस ने पहली सूची में 32 और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी.
अब तक 90 में से 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है. राज्य में 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होना है. नामांकन का 12 सितंबर को आखिरी दिन है. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.