नूंह में इंटरनेट सेवाओं पर लगा ताला, अगले 24 घंटे यूजर्स को झेलनी होगी परेशानी

नूंह जिले में रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित रहेंगी. हरियाणा सरकार ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर ये फैसला लिया है.

Published date india.com Updated: July 21, 2024 7:21 PM IST
नूंह में इंटरनेट सेवाओं पर लगा ताला, अगले 24 घंटे यूजर्स को झेलनी होगी परेशानी

Internet Services Suspended in Haryana: हरियाणा सरकार ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका के चलते रविवार को नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है. राज्य की सैनी सरकार ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा (Braj Mandal Yatra 2024) से पहले यह अहम फैसला लिया. हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के मुताबिक, नूंह में इंटरनेट सेवा रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक निलंबित रहेंगी.

इंटरनेट और SMS सेवा 24 घंटे के लिए बंद

अधिकारी ने बताया कि, यह फैसला नियोजित धार्मिक जुलूस से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए लिया गया है. हालांकि, बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से संबंधित एसएमएस को निलंबन से छूट दी गई है. नूंह पुलिस का कहना है कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

क्या नूंह में भड़कने वाली है हिंसा?

हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि नूंह में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सार्वजनिक शांति और सौहार्द्र भंग होने की आशंका है. निलंबन का आदेश व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए दिया गया है. हालांकि नूंह पुलिस ने यात्रा को सफलापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

जलाभिषेक यात्रा में शामिल होंगे 500 लोग

खबर है कि नूंह में सोमवार को निकलने वाली बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा में 500 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे. यात्रा के लिए 30 छोटे वाहनों और दो बड़ी बसों से हथीन के श्रद्धालु नूंह के धर्म स्थलों के लिए रवाना होंगे. इस यात्रा में हिस्सा ले रहे सभी श्रद्धालु लोक निर्माण विश्राम गृह पर एकत्रित होंगे, फिर सभी श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत करके नूंह के लिए रवाना किया जाएगा.

नूंह में पिछले साल हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि पिछले साल 31 जुलाई को नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की थी. इस दौरान हुई झड़प में दो होमगार्डों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों समेत 15 अन्य लोग घायल हो गए थे. भीड़ ने पथराव किया था और कारों में आग लगा दी थी. उसी रात, गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ ने हमला किया था और उसके नायब इमाम की हत्या कर दी थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.