नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी फिर विवादों में, पुलिसकर्मी के सामने युवक को पीटने का है मामला; वायरल हो रहा VIDEO

Haryana News: सवाल उठ रहे हैं कि बिट्टू बजरंगी को सरेआम किसी युवक को पीटने का अधिकार किसने दिया? मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बिट्टू को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया?

Published date india.com Published: April 3, 2024 5:28 PM IST
नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी फिर विवादों में, पुलिसकर्मी के सामने युवक को पीटने का है मामला; वायरल हो रहा VIDEO

Haryana News: बीते साल हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आए बिट्टू बजरंगी एक बार फिर विवादों में है. इन दिनों बिट्टू बजरंगी एक Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह एक युवक को पीटते देखा गया. VIDEO में एक पुलिसकर्मी को भी वहां खड़े देखा गया, लेकिन उसने युवक को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया. जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस ने बिट्टू बजरंगी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है.

वीडियो में बिट्टू बजरंगी को एक युवक को जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटते देखा गया है. इसके साथ ही एक दूसरा वीडियो है, जिसमें एक महिला भी युवक की पिटाई करती नजर आई. बिट्टू बजरंगी ने इस वीडियो को अपने स्टेटस पर लगाया और यह वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया और उसने पीड़ित की तलाश शुरू की.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिट्टू बजरंगी और उसके साथियों ने उस पर एक नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसके बाद उसे बुरी तरह पीटा गया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ IPC की धारा 323, 341, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

लोग सवाल उठा रहे हैं कि बिट्टू बजरंगी को सरेआम किसी युवक को पीटने का अधिकार किसने दिया? मौके पर मौजूद उसकी सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी ने बिट्टू को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया? दरअसल, बिट्टू बजरंगी के भाई की मौत के बाद उसने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने उसे एक पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया हुआ है. ये वही पुलिसकर्मी है जो वीडियो में नजर आ रहा है.

(इनपुट: IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.