राहुल गांधी को कुमारस्वामी का जवाबः क्षेत्रीय दलों से डर रही है कांग्रेस, इन्हीं के बूते 10 साल तक सत्ता में रही

जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने क्षेत्रीय दलों को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर करारा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से डर महसूस कर रही है. स्वामी ने कहा कि जबकि सच्चाई ये है कि कांग्रेस इन्हीं दलों की बदौलत 10 साल तक सत्ता में रही.

Published date india.com Published: May 16, 2022 9:59 PM IST
राहुल गांधी को कुमारस्वामी का जवाबः क्षेत्रीय दलों से डर रही है कांग्रेस, इन्हीं के बूते 10 साल तक सत्ता में रही

जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से डर रही है. जबकि सच्चाई ये है कि इन्हीं के बूते कांग्रेस ने पिछली बार 10 साल तक सत्ता में राज किया. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने उदयपुर में चिंतन शिविर में दिए गए भाषण में कहा था कि क्षेत्रीय दल भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते. राहुल गांधी के इस बयान पर जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने जवाबी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से डर महसूस कर रही है. कुमारस्वामी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से क्षेत्रीय दलों को वैचारिक प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार से बताने के लिए भी कहा.

कुमारस्वामी ने दावा किया कि देश के अधिकतर हिस्सों में आज कांग्रेस की कोई उपस्थिति नहीं है. कुमारस्वामी ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि में द्रमुक के लिट्टे के साथ संबंधों का हवाला देकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को मंत्रिमंडल से बाहर रखने की मांग करते हुए आई के गुजराल के नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार को गिराया. जेडीएस नेता ने कहा कि बाद के वर्षों में कांग्रेस ने उसी पार्टी के साथ सौहार्दपूर्ण, राजनीतिक संबंध साझा किए. पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने ट्वीट में सवाल किया कि क्या मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकारों में उसी द्रमुक के साथ 10 साल तक सत्ता साझा करना एक वैचारिक प्रतिबद्धता थी ?.

गौरतलब है कि उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में अपने संबोधन में गांधी ने दावा किया कि क्षेत्रीय दल भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं लड़ सकते क्योंकि उनके पास विचारधारा की कमी है. कांग्रेस उनसे लड़ सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पार्टी कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों के बल पर 10 वर्षों तक सत्ता का आनंद लिया है. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से डर महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा जैसे अधिकतर राज्यों में पार्टी की कोई उपस्थिति नहीं है. कांग्रेस कर्नाटक में अपने अंतिम दिनों में है. बेहतर होगा कि राहुल गांधी इसे समझें.

(इनपुट-एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.