Cm Sukhu Annouced Advance Salary For Government Employees And Pension Before Diwali Festival
इस राज्य में सरकारी कर्मियों-पेंशनर्स की बन गई दिवाली, 28 अक्टूबर को ही दे दी जाएगी सैलरी और पेंशन
कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देते हुए 4 फीसदी डीए के साथ पेंडिंग मेडिकल बिल का भुगतान करने का फैसला किया है. साथ ही सैलरी 28 तारीख को जारी करने का ऐलान किया है.
हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, सुक्खू सरकार ने सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के चलते एडवांस सैलरी देने का ऐलान किया है. साथ ही डियरनेस अलाउंस (डीए) की 4 फीसदी किश्त जारी करने की घोषणा की. हिमाचल की सुक्खू सरकार ने दीपावली के चलते ये बड़ा एलान किया.
सुक्खू सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के साथ-साथ चार प्रतिशत की दर से लंबित महंगाई भत्ता 28 अक्टूबर को जारी करेगी. उन्होंने कहा, कि सरकार कर्मचारियों को एक जनवरी, 2023 से लंबित महंगाई भत्ता जारी करेगी. सुक्खू ने कहा, ‘दिवाली के कारण अक्टूबर माह का वेतन व पेंशन 28 अक्टूबर को दिया जाएगा.’
इस दिन खाते में आ जाएगी सैलरी और पेंशन
बता दें कि, हिमाचल में सरकारी कर्मियों-पेंशनर्स का पैसा 1 से 9 नवंबर के बीच जारी होना था. मगर, सुक्खू सरकार ने दिवाली को देखते हुए अक्टूबर की सैलरी व पेंशन को 28 को ही देने की घोषणा की है. हिमाचल सीएम ने घोषणा की कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके वेतनमान के एरियर के 20 हजार रुपये इसी वित्त वर्ष में जारी कर दिए जाएंगे. वहीं, 75 साल से ऊपर के पेंशनरों का बकाया एरियर भी चुकता कर दिया जाएगा.
सुक्खू सरकार के पास कहां से आया पैसा?
हिमाचल प्रदेश में सैलरी और पेंशन के लिए हर महीने 2 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होती है. दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने सैंट्रल टैक्स की एडवांस किश्त जारी की. जिसके तहत हिमाचल प्रदेश सरकार को 1400 करोड़ से अधिक की राशि मिली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Himachal की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.