जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में BJP के देवेंद्र सबसे अधिक तो PDP के रफीक सबसे कम वोटों से जीते,जानिए आकड़े

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024 : PDP के प्रत्याशी रफीक अहमद नाइक ने चतुष्कोणीय मुकाबले में त्राल विधानसभा की सीट पर मात्र 460 वोटों के मामूली अंतर से अपनी जीत दर्ज की है.

Published date india.com Published: October 8, 2024 9:10 PM IST
jk assembly election
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में बड़े-छोटे अंतर से जीते प्रत्याशी(फोटो साभार-FB)

Jammu-Kashmir Assembly Election : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजो आज (मंगलवार ) मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए. जारी किए गए परिणामों के अनुसार BJP के देवेंद्र सबसे अधिक तो PDP के रफीक सबसे कम वोटों से इस बार का विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी सीटों पर जीते है. राज्य की नगरोटा विधानसभा की सीट से BJP के उम्मीदवार देवेंद्र राणा ने सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है वहीं त्राल विधानसभा की सीट से PDP के प्रत्याशी रफीक अहमद नाइक सबसे कम वोटों के अंतर से अपनी जीत दर्ज कर पाए है.BJP के प्रत्याशी देवेन्द्र राणा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के टिकट पर चुनाव लड़ा था और इस बार वह NC को छोड़ कर BJP के टिकट से नगरोटा विधानसभा की सीट पर लड़े थे और लगातार दूसरी बार इस सीट से जीतने में सफल रहें, राणा ने 30472 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी NC उम्मीदवार जोगिंदर सिंह को हराकर जीत दर्ज की है. देवेन्द्र राणा को कुल 48113 वोट प्राप्त हुए जबकि जोगिंदर सिंह 17641 वोट मिलें .

AICC महासचिव रहें तीसरे स्थान पर दूसरी बड़ी जीत भी BJP उम्मीदवार की

वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने के मामले में दूसरे स्थान पर सांबा विधानसभा की सीट पर BJP के सुरजीत सिंह स्लाथिया रहे है, NC छोड़कर BJP में शामिल हुए सुरजीत सिंह स्लाथिया ने सांबा की सीट पर 30309 वोटों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्दर सिंह को हराकर अपनी जीत दर्ज की है, सिंह को 12873 वोट प्राप्त हुए जबकि स्लाथिया को 43182 वोट प्राप्त हुए.AICC के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने भी 29 728 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की हैं ,मीर ने PDP के प्रत्याशी मोहम्मद अशरफ मलिक को डुरू(Dooru)विधानसभा की सीट से हराकर अपनी जीत दर्ज की है और इस विधानसभा के चुनाव में वोटों के अंतर से जीत दर्ज के मामले में मीर तीसरे स्थान पर रहे है .BJP के पांच अन्य उम्मीदवारों ने भी 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से अपने-अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत दर्ज की है. जम्मू कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में 42 सीटों पर जीतकर इस विधानसभा के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी नेशनल कॉन्फ्रेंस ( NC)के केवल दो उम्मीदवार 20,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीतने में सफल रहे हैं . पार्टी के इरशाद रसूल कार ने सोपोर विधानसभा की सीट पर 20356 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है जबकि पार्टी के दूसरे उम्मीदवार ऐजाज अहमद जान ने पुंछ-हवेली सीट पर 20879 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं.

PDP प्रत्याशी की त्राल सीट पर सबसे कम वोटों से जीत

PDP के प्रत्याशी रफीक अहमद नाइक ने चतुष्कोणीय मुकाबले में त्राल विधानसभा की सीट पर मात्र 460 वोटों के मामूली अंतर से अपनी जीत दर्ज की है,नाइक को कुल 10710 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुरिंदर सिंह चन्नी को 10250 वोट प्राप्त हुए . त्राल विधानसभा की सीट पर तीसरे स्थान पर 9778 वोट प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम नबी भट्ट रहे जबकि चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी हरबक्श सिंह शासन 8557 वोट पाकर रहे .किश्तवाड़ विधानसभा की सीट से BJP के प्रत्याशी शगुन परिहार ने NC के उम्मीदवार सज्जाद किचलू को 521 वोटों के मामूली अंतर से हराकर अपनी जीत दर्ज की है. जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस(JKPC)के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन सहित पांच अन्य उम्मीदवारों को भी एक हजार से कम वोटों के अंतर से इस विधानसभा के चुनाव में जीत मिली है.NC के उम्मीदवार जावेद रियाज ने JKPC के उम्मीदवार इमरान अंसारी को पाटन विधानसभा की सीट से मात्र 603 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है. निर्दलीय प्रत्याशी प्यारे लाल शर्मा ने इंदरलाल विधानसभा की सीट पर पूर्व मंत्री जी एम सरूरी को वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है, इस सीट पर भी चतुष्कोणीय मुकाबला था. शर्मा को 14195 वोट प्राप्त हुए है जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंद्वी सरूरी को 13552 वोट मिले, कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जफरुल्लाह को 12533 वोट और भाजपा के तारिक हुसैन कीन को 9,550 वोट प्राप्त हुए.जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस(JKPC)के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन किसी तरह अपने पारिवारिक गढ़ हंदवाड़ा को इस विधानसभा चुनाव में बचा पाने में सफल रहे हैं उन्होंने इस सीट पर 662 वोटों से जीत दर्ज की है .

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.