किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर 29 वर्षीय शगुन परिहार क्या खिला पायेंगी कमल? समझिए सारें समीकरण

Jammu Kashmir Kishtwar Vidhan Sabha Chunav Result 2024: किश्तवाड़ विधानसभा की सीट ऊधमपुर लोकसभा के अंतर्गत आती है जहां से केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह सांसद है . 2014 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुनील कुमार शर्मा इस सीट से 2852 वोटों से चुनाव जीते थे, शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस( NC) के सज्जाद अहमद किचलू को हराया था , किचलू इस बार भी NC प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है.

Published date india.com Updated: October 15, 2024 5:03 PM IST
Shagun Parihar And Sajjad Ahmed Kichloo(NC) (1) (1)
भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार और नेशनल कांफ्रेस के प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू(फोटो साभार- सोशल मीडिया )

Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के वोट डालने की प्रक्रिया पूरी हो गई है. जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आयेगें, राज्य में इस बार के चुनाव काफी शांतिपूर्ण रहे और कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. तीन चरणों  में संपन्न हुए विधानसभा  के चुनाव में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ जो लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत 58.58 से ज्यादा रहा. राज्य के विधानसभा चुनाव में पुरूष वोटरों की भागीदारी 64.68 रही जबकि महिला वोटरों का मत प्रतिशत 63.03 फीसदी रहा.

जम्मू- कश्मीर के इस बार के चुनाव में जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा थी उसमें किश्तवाड़ की भी सीट शामिल है. इस सीट का सुर्खियों में आने का मुख्य कारण भाजपा का यहां से 29 वर्षीय शगुन परिहार (Shagun Parihar) को प्रत्याशी बनाना है. दक्षिण कश्मीर के किश्तवाड़ की सीट पर राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले जा चुके है जिसके की परिणाम 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती के बाद सामने आयेंगें. किश्तवाड़ विधानसभा की ये सीट ऊधमपुर लोकसभा के अंतर्गत आती है, जहां से भाजपा के कद्दावर नेता और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह सांसद हैं.

जिस भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार की वजह से ये सीट काफी चर्चा में बनी हुई है वो किश्तवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध RSS स्वंयसेवक व भाजपा नेता रहे अनिल परिहार की भतीजी है. अनिल परिहार और शगुन परिहार के पिता अजित परिहार की हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने गोली मारकर तब हत्या कर दी थी, जब वे रात को अपने घर वापस लौट रहे थे. अनिल परिहार की डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जिले में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती थी जिसे देखते हुए ही भाजपा ने शगुन परिहार को किश्तवाड़ से प्रत्याशी घोषित किया है. अनिल परिहार को 2008 में पैंथर्स पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन वह हार गए थे जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे .

भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार काफी पढ़ी-लिखी है और वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स में P.hd की पढ़ाई कर रहीं है. किश्तवाड़ विधानसभा की सीट पर शगुन की लड़ाई नेशनल काफ्रेंस( NC) के सज्जाद अहमद किचलू और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP)के प्रत्याशी फिरदौस अहमद से है. 2014 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुनील कुमार शर्मा 2852 वोटों के अंतर से इस सीट पर चुनाव जीते थे उन्होनें नेशनल कांफ्रेंस( NC) के सज्जाद अहमद किचलू को हराया था, किचलू इस बार भी NC प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है.

किश्तवाड़ विधानसभा की इस सीट पर वोट डालने के लिए कुल- 157 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिस पर की कुल रजिस्टर्ड वोटर – 73537 है जिसमें पुरूष वोटर- 37435, महिला वोटर- 36102 है और ट्रांसजेंडर वोटर- 0 है .

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jammu Kashmir की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.