
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Jammu & Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से जारी मतगणना में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के गठबंधन की जीत का रास्ता साफ हो गया है. रुझानों में बढ़त मिलते देख पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बीच, NC के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सीएम फेस को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
विधानसभा चुनाव में नेकां-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की ओर बढ़ने पर जब उनसे सीएम फेस को लेकर पूछा गया. तो फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा, उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे. नेकां अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू-कश्मीर के लोग अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के खिलाफ थे.
उन्होंने आगे कहा, लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और यह साबित कर दिया है कि पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं. मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोगों ने चुनावों में भाग लिया और स्वतंत्र रूप से मतदान किया. मैं नतीजों के लिए ईश्वर का आभारी हूं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि चुनी हुई सरकार को लोगों की ‘पीड़ाओं’ को खत्म करने के लिए बहुत काम करना होगा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हमें बेरोजगारी खत्म करनी होगी. महंगाई व मादक पदार्थ की समस्या जैसे मुद्दों से निपटना होगा. अब कोई उपराज्यपाल और उनके सलाहकार नहीं होंगे. अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के लिए काम करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.