Terrorist Opened Fire In Jammu Kathua After Attack On Reasi Yatra Bus Incident
नहीं बाज आ रहे आतंकी, रियासी के बाद अब कठुआ में की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया
रियासी हमले के बाद से कठुआ के साथ लगती अति संवेदनशील हीरानगर में बीएसएफ और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की थी. लेकिन मंगलवार रात यहां पर गोलियों की आवाज सुनाई दीं.
J&K Terrorist Attack: रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमला कोई भूला नहीं था कि इस बीच, आतंकियों ने फिर से कायराना हिमाकत की है. खबर आ रही है कि दहशतगर्दों ने इस बार जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सोहल इलाके को निशाना बनाया है. वहां रह हे ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियां चलने की आवाज़ें सुनी है. फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने एक आतंकवादी को मार गिराया है.
खबर है कि स्थानीय लोगों ने इलाके में दो से तीन संदिग्धों को देखा है. ये सभी फायरिंग करने के बाद जंगल की तरफ भाग गए. वहीं लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दी हैं, ताकि आतंकी उनके घर में न घुस सकें.
रियासी हमले के बाद सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा
बता दें कि रियासी बस हमले के बाद पूरे संभाग में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं कठुआ के साथ लगती अति संवेदनशील हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा और पड़ोसी राज्य पंजाब से जुड़ने वाले क्षेत्रों में भी बीएसएफ और पुलिस ने चौकसी कड़ी की थी. लेकिन मंगलवार रात आतंकियों ने फिर से कायराना हिमाकत की. इन्हें ढूंढने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
48 घंटे में यह दूसरा आतंकी हमला
मालूम हो की दो दिन पहले रविवार (9 जून) को रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाया था. गोलीबारी में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी, इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे. हमले में दो साल के मासूम की भी जान चली गई थी.
मृतक के परिवार वालों को 10 लाख की मदद
इस भयानक हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.