आतंकी हमले से फिर दहला जम्मू-कश्मीर, टनल साइट पर हुई गोलीबारी, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत

Jammu-Kashmir News: जेड-मोड सुरंग के कैंपसाइट के पास आतंकियों ने रविवार शाम गोलीबारी की. घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

Published date india.com Updated: October 21, 2024 12:01 AM IST
आतंकी हमले से फिर दहला जम्मू-कश्मीर, टनल साइट पर हुई गोलीबारी, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत

सुरक्षा बलों ने रविवार दोपहर ही उरी में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था. मगर, ये कामयाबी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. शाम होते-होते जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सोनमर्ग में आतंकी हमला हो गया. जिसमें एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की. सूत्रों की माने, तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल, इलाके में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी की

सुरक्षा बलों के मुताबिक, आतंकी सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे. तभी उन्होंने गोलीबारी की, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई. फायरिंग की इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

CM अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के नवनिर्मित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की दुखद खबर. इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

उरी में सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया

इससे पहले रविवार दोपहर उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में रविवार को एक आतंकवादी मारा गया था. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया, कि संयुक्त दल ने भारी हथियारों से लैस एक आतंकवादी को मार गिराया. इसके अलावा, घटनास्थल से एक एके राइफल, दो एके मैगजीन, एके के 57 कारतूस, दो पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.