By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सुरनकोट विधानसभा के सीट पर क्या कहते है तमाम समीकरण ? जानिए जीत-हार से जुड़े आकड़े
सुरनकोट विधानसभा से कांग्रेस के मोहम्मद अकरम लगातार तीन बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगा चुके है 2014 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मोहम्मद अकरम चौधरी ने नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी मुश्ताक अहमद को 8064 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी.
Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के वोट डालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आयेगें, राज्य में इस बार के चुनाव काफी शांतिपूर्ण संपन्न हुए. कहीं भी कोई अप्रिय घटना की कोई भी सूचना नहीं मिली. तीन चरणों में संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ जो लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत 58.58 से ज्यादा रहा. राज्य के विधानसभा चुनाव में पुरूष वोटरों की भागीदारी 64.68 रही जबकि महिला वोटरों का मत प्रतिशत 63.03 फीसदी रहा .
सुरनकोट विधानसभा सीट अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की एक सीट है, यह एक सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र है जो तीन ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा से घिरा हुआ है. 2014 तक यह सुरनकोट विधानसभा की सीट एक सामान्य सीट थी लेकिन 2022 में किए गए जम्मू-कश्मीर विधानसभा निर्वाचन के नए परिसीमन में इस सीट को अनुसूचित जनजाति(ST) के लिए आरक्षित कर दिया गया है .
सुरनकोट विधानसभा की सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है. भाजपा ने जहां नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व नेता सैय्यद मुश्ताक अहमद बुखारी को चुनाव लड़ाया था तो वहीं कांग्रेस ने बुखारी से मुकाबले के लिए शहनवाज चौधरी को अपनी तरफ से चुनावी मैदान में उतारा था . राज्य विधानसभा के दूसरे चरण में 25 सितंबर के मतदान में यहां पर वोट डाले जा चुके है जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद आयेगें. 2024 के इस चुनाव से पहले सुरनकोट विधानसभा से कांग्रेस के मोहम्मद अकरम लगातार तीन बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगा चुके है 2014 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मोहम्मद अकरम चौधरी ने नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी मुश्ताक अहमद को 8064 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी. मोहम्मद अकरम चौधरी एक गुर्जर नेता है जो इस बार भी निर्दलीय ही सुरनकोट के चुनावी मैदान में उतरे हुए थे.
सुरनकोट विधानसभा में वोटिंग के लिए कुल 151 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसपर की कुल रजिस्टर्ड वोटर्स- 112193 है जिसमें पुरूष वोटर- 57840,महिला वोटर-54353 और ट्रांसजेंडर वोटर-0 है .
वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी बुखारी का हार्ट ऐटैक से हुआ निधन
सुरनकोट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुश्ताक अहमद शाह बुखारी (Mushtaq Ahmad Shah Bukhari) का मतदान के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, बुखारी 75 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. मुश्ताक बुखारी ने नेशनल कांफ्रेंस को छोड़कर इसी साल भाजपा का दामन थामा था. चुनाव आयोग के नियमानुसार यदि किसी प्रत्याशी का वोटिंग के बाद निधन होता है तो मतगणना की प्रक्रिया को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न किया जाता है . मतगणना में यदि मृत प्रत्याशी विजयी रहता है तो पुनः मतदान कराया जाता है लेकिन यदि कोई जीवित प्रत्याशी की जीत होती है तो पुनः मतदान की कोई भी आवश्यकता नहीं होती है .
Also Read:
-
Delhi Assembly Election: पानी की समस्या और अधूरे वादे... चुनाव से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों ने बताई जमीनी हकीकत
-
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: किस्मत से जीते ये कैंडिडेट्स- कोई 162, कोई 208 से, बेहद कम अंतर से हुए विजयी
-
झारखंड में हेमंत सोरेन, कल्पना, चंपई समेत ये थे 8 हॉट कैंडिडेट, जानिए कौन हारा कौन जीता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jammu Kashmir की और अन्य ताजा-तरीन खबरें