By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
खानयार विधानसभा की सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के कद्दावर नेता अली मोहम्मद सागर को क्या मिल पाएगी पांचवी जीत ? जानिए क्या कहते है आकड़े
नेशनल कांफ्रेंस के अली मोहम्मद सागर खानयार विधानसभा से लगातार चार बार जीत चुके है, श्रीनगर लोकसभा के इस विधानसभा की सीट पर राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को वोट डाले जा चुके है जिसके की नतीजे 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती के बाद आयेगें . इस बार भी खानयार की सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस(NC) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के प्रत्याशियों के बीच ही है .
Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के वोट डालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आयेगें, राज्य में इस बार के चुनाव काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. तीन चरणों में संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ जो लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत 58.58 से ज्यादा रहा. राज्य के विधानसभा चुनाव में पुरूष वोटरों की भागीदारी 64.68 रही जबकि महिला वोटरों का मत प्रतिशत 63.03 फीसदी रहा .
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में राज्य की राजधानी श्रीनगर लोकसभा के विधानसभा सीट खानयार पर सबकी ही निगाहें टिकी हुई है और विधानसभा चुनाव के दौरान ये एक हाईप्रोफाइल सीट के तौर पर सुर्खियों में बनी हुई थी. नेशनल कांफ्रेंस (NC)के वरिष्ठ कद्दावर नेता और राज्य की सरकार में मंत्री रह चुके अली मोहम्मद सागर खानयार विधानसभा की सीट से 1996 से 2014 तक लगातार चार बार चुनाव जीत चुके है, सागर यदि इस सीट इस बार भी जीतते है तो ये उनकी पांचवी जीत होगी.
खानयार के सीट पर राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को वोट डाले जा चुके है जिसके की नतीजे 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती के बाद आयेगें. इस बार भी खानयार की सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के अली मोम्मद सागर और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के प्रत्याशी तफजुल मुश्ताक के बीच में ही है .
जम्मू-कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनाव में खानयार विधानसभा की सीट पर अली मोम्मद सागर ने 1167 वोट से जीत दर्ज की थी, इस चुनाव में 6 उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला था जिसमें की नेशनल कॉन्फ्रेंस(NC)के अली मोहम्मद सागर को कुल 6505 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(PDP)के उम्मीदवार मोहम्मद खुर्शीद आलम को कुल 5338 वोट प्राप्त हुए थे.
2014 के चुनाव में BJP के प्रत्याशी अशोक कुमार भट्ट चौथे स्थान पर रहे थे जबकि इसी खानयार विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद याकूब वकील को मात्र 141 वोट मिले थे और वो इस चुनाव में सबसे निचले स्थान पर रहे थे .इस बार नेशनल कांफ्रेंस (NC) से कांग्रेस(Congress) ने गठबंधन करके जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव लड़ा है.
श्रीनगर के खानयार विधानसभा की इस सीट पर कुल 126 पोलिंग बूथ हैं जिसपर की कुल रजिस्टर्ड वोटर्स – 89814 है जिसमें पुरूष वोटर- 44897 , महिला वोटर – 44915 है और ट्रांसजेंडर वोटर -2 है.
Also Read:
-
Delhi Assembly Election: पानी की समस्या और अधूरे वादे... चुनाव से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों ने बताई जमीनी हकीकत
-
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: किस्मत से जीते ये कैंडिडेट्स- कोई 162, कोई 208 से, बेहद कम अंतर से हुए विजयी
-
झारखंड में हेमंत सोरेन, कल्पना, चंपई समेत ये थे 8 हॉट कैंडिडेट, जानिए कौन हारा कौन जीता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jammu Kashmir की और अन्य ताजा-तरीन खबरें