जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, तीन पाकिस्तानी आतंकी हुए ढेर, पुलिस का एक जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आज सुबह हुए एक एनकाउंटर मेंसुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के तीन आतंकियों को मार गिराया है.

Published date india.com Published: May 25, 2022 12:16 PM IST
LeT, Kashmir, Yatra, Kashmir, Anantnag, Shopian Encounter, Anantnag Encounter, Jammu & Kashmir, J&K, Shopian,

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आज सुबह हुए एक एनकाउंटर मेंसुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के तीन आतंकियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी वीर गति को प्राप्त हुआ है. जेएंडके पुलिस के आईजी विनय कुमार ने इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की पुष्टि की है.

कश्मीर के IG विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह से ही हमने पूरे कश्मीर में कई जगहों पर नाका लगाया हुआ था. गुलमर्ग के पास किरीरि क्षेत्र में पुलिस का एक मुठभेड़ हुआ जिसमें पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं. ये आतंकी उस इलाके में 3-4 महीने से एक्टिव थे जिन्हें हम ढूंढ रहे थे. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए. उन्होंने बताया कि इस साल अभी तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गिराए जा चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.