By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कोरोना के मामलों में उछाल के बाद फिर शुरू हो रही पाबंदियां, यहां मास्क किया गया अनिवार्य; सीएम ने मांगी रिपोर्ट
देश के कुछ राज्यों में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में आई तेजी ने एक बार चिंता बढ़ा दी है. बढ़ते कोविड केस को देखते हुए बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना (Mask Mandate) अनिवार्य किया गया है.
देश के कुछ राज्यों में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में आई तेजी ने एक बार चिंता बढ़ा दी है. बढ़ते कोविड केस को देखते हुए बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना (Mask Mandate) अनिवार्य किया गया है. साथ ही नगर निकाय ने कोरोना संक्रमण की जांच को प्रतिदिन मौजूदा 16,000 से बढ़ाकर 20,000 करने का फैसला किया है. ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के विशेष आयुक्त डॉ. हरीश कुमार ने कहा, ‘हर दिन, 200 से अधिक नए कोविड के मामले सामने आ रहे हैं. हम प्रतिदिन 16,000 लोगों का परीक्षण कर रहे हैं. अब मुख्य आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने हमें बीबीएमपी द्वारा परीक्षणों को 16,000 से बढ़ाकर 20,000 करने के साथ ही चार हज़ार परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में करने के लिए कहा है. हम सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों को मजबूत करेंगे.’
उन्होंने कहा कि मुख्य आयुक्त ने सभी मार्शलों को लोगों को मास्क पहनने के बारे में शिक्षित करने का निर्देश दिया है. वह मॉल सहित सार्वजनिक स्थानों पर मास्क सुनिश्चित कर रहे हैं. कुमार ने कहा, ‘आज से हम मार्शल के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए कहेंगे.’
अधिकारी ने कहा कि चूंकि निजी क्लिनिकों में गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी और ‘इन्फ्लूएंजा’ जैसी बीमारी के कई मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए मुख्य आयुक्त ने बीबीएमपी के अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वेक्षण करने और एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है. हालांकि उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है.
सीएम बोम्मई ने मांगी रिपोर्ट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी है. बोम्मई ने कहा कि वह रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई शुरू करेंगे. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सूचित किया है कि वह जिलेवार बैठक करेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. उसी के आधार पर फैसले लिए जाएंगे और घबराने की जरूरत नहीं है.
रोजना करीब 300 केस
कर्नाटक के नए कोविड की संख्या पिछले 24 घंटों में 300 का आंकड़ा पार कर गई है. राज्य ने 301 नए कोविड मामले दर्ज किए, जबकि अकेले बेंगलुरु ने 291 संक्रमण दर्ज किए. सकारात्मकता दर 1.40 प्रतिशत तक पहुंच गई है. इसी अवधि में एक मौत की सूचना मिली थी और राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,414 थी. बेंगलुरु में सक्रिय मामले 2,294 हैं जबकि राज्य में रविवार शाम तक 21,413 परीक्षण किए गए.
(इनपुट: भाषा, IANS)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें