मणिपुर में आतंक पर बड़ा एक्शन: पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए 11 उग्रवादी ढेर, CRPF के दो जवान भी जख्मी

Manipur News: बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया. इसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी हमला किया, जिसमें 11 उग्रवादी ढेर हो गए.

Published date india.com Published: November 11, 2024 6:39 PM IST
मणिपुर में आतंक पर बड़ा एक्शन: पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए 11 उग्रवादी ढेर, CRPF के दो जवान भी जख्मी

Manipur Encounter News: मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. यहां जिरीबाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया. वहीं, सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी ‘एनएनआई’ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सोमवार दोपहर को उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी हमला किया, जिसमें 11 उग्रवादी मारे गए.

राहत शिविर पर भी हमला करने वाले थे उग्रवादी

बोरोबेकरा में सीआरपीएफ कैंप के पास ही विस्थापितों के लिए एक राहत शिविर भी है. सूत्रों का कहना है कि हमलावर शिविर को भी निशाना बनाने की फिराक में थे. प्लान के मुताबिक, उग्रवादियों ने पहले CRPF के कैंप को निशाना बनाया, फिर राहत शिविर पर हमले की तैयारी कर रहे थे. इतने में ही सुरक्षाबल एक्टिव हो गए और यहा मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान 11 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए वहीं, दो जवान भी घायल हो गए.

उग्रवादियों ने कई घरों में लगाई आग

बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने बोरोबेकरा पुलिस स्‍टेशन के अंदर आने वाले जकुराधोर में तीन से चार घरों में आग भी लगाई थी. मुठभेड़ के बाद से इस पुलिस स्‍टेशन पर सीआरपीएफ, असम राइफल्‍स और राज्‍य बलों की तैनाती की गई है.

इंफाल में गोलीबारी और बम से हमला

इससे पहले रविवार को इंफाल पूर्व जिले के लामलई विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की और बम से कई हमला किया था. अधिकारियों ने बताया था कि सेना, सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसके चलते सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ में भीषण गोलीबारी देखी गई. उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों से सनसाबी के निचले इलाकों में हो रही गोलीबारी के कारण किसान अपने खेतों की देखभाल नहीं कर पा रही. घटना के बाद गांवों में तनाव का माहौल पैदा हो गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.