मिजोरम: असम राइफल्स और पुलिस ने 47 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स किए बरामद

मिजोरम के चंपाई जिले में पिछले 48 घंटों में दो अलग-अलग अभियानों में असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने 47 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये के ड्रग्स को जब्त किया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

Published date india.com Published: March 8, 2024 11:28 AM IST
मिजोरम: असम राइफल्स और पुलिस ने 47 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स किए बरामद

Mizoram News:  शुक्रवार (8 मार्च) को असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के चलते भारत-म्यांमार सीमा पर चम्फाई जिले में 47 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स और विदेशी मूल की बीयर बरामद की हैं. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने दो स्मग्लरों को भी गिरफ्तार किया है.

असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने मिजोरम पुलिस विभाग के प्रतिनिधि के साथ विशेष जानकारी के आधार पर ऑपरेशन किया. पूरा सामान और गिरफ्तार व्यक्तियों को कार्रवाई के लिए जोखावथार पुलिस विभाग को सौंपा गया.

आपको बता दें पिछले कई समय से नशीले पर्दाथों की चोरी की मिजोरम और भारत के लिए एक महत्वपूर्ण समस्या है.

I

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.