उमरिया: सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. एमपी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा, ‘हमने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बाकी बचे सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे.’ भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए पहले ही प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है. जिसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कल ही राज्य के बीना (Bina) जिले से कर दी है.
बीना जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘ऐसे समय में जब भारत वैश्विक मंचों पर एक विश्व नेता के रूप में उभर रहा है, कुछ दल देश और यहाँ के लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन बना कर एक साथ आए हैं. वे उन विचारधाराओं, संस्कृतियों और परंपराओं को नष्ट करने पर तुले हुए हैं जिन्होंने देश और हमारे लोगों को सदियों से एक साथ रखा है. उनके पास अभी तक कोई नेता नहीं है और इस बात पर बहुत सस्पेंस है कि अगले साल लोकसभा चुनाव में उनका नेतृत्व कौन करेगा. वे एक छिपे हुए एजेंडे के साथ काम कर रहे हैं. वहीं अपने शासन के दौरान राज्य को बदहाल स्थिति में छोड़ने के लिए कांग्रेस (Congress) की आलोचना भी की थी.
चुनावी आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने सेवड़ा, गोविंदपुरा, हुजूर, दिमनी, मुरैना, पेटलावद, सिरमौर, सिरोंज, चुरहट और महाराजपुर विधानसभा सीटों के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस सत्ता में आई थी और कमल नाथ (Kamalnath) मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 2020 में राज्य में उस समय उथल-पुथल मच गई, जब तत्कालीन कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) अपने 22 वफादार विधायकों के साथ भाजपा खेमे में चले गए थ. अल्पमत में आने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान दोबारा मुख्यमंत्री बने.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.