अब्बास नकवी ने कहा, राहुल और अखिलेश हैं ‘दो हंसों का जोड़ा’

कहा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ‘दो हंसों का जोड़ा’ है जो चुनाव के बाद बिछड़ जायेगा

Written by: Shabnam Khan
Updated: February 13, 2017, 6:09 PM IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव ‘दो हंसों का जोड़ा’ है जो चुनाव के बाद बिछड़ जायेगा क्योंकि यह गठबंधन हताशा और भय के कारण बना है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि लोगों को अब लगने लगा है कि किसानों और छोटे कारोबारियों के शोषण और गरीबों की समस्याओं को तभी दूर किया जा सकता है जब भाजपा सत्ता में आयेगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए नकवी ने हिन्दी फिल्म का गीत ‘दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गयो रे’’ का जिक्र किया और कहा कि चुनाव के बाद दोनों अपने अपने रास्ते अलग कर लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल और अखिलेश एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे और अब भाजपा के भय से इन दोनों ने हाथ मिला लिया। भाजपा चुनाव जीतने जा रही है और कोई भी गठबंधन उसे पराजित नहीं कर सकता है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद दोनों को मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी के आशीर्वाद की जरूरत होगी क्योंकि इन्हें भाजपा के हाथों पराजय मिलेगी।

गौरतलब है कि जबसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन हुआ है, तभी से कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विपक्षी पार्टियों का निशाना बने हुए हैं। पीएम मोदी ने प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि राज्य विधानसभा के चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सिर्फ सत्ता की खातिर कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा  कि यह गठबंधन भ्रष्टाचारियों का है। उन्होंने इस गठबंधन की दोनों पार्टियों ने लूटने का काम किया है।

(भाषा इनपुट्स के साथ)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.