Madras High Court Denies Petition Of Tamilnadu Bsp Leader K Armstrong Buried In Party Office Chennai
पार्टी ऑफिस में नहीं दफनाया जाएगा आर्मस्ट्रांग का शव, मद्रास HC ने सुनाया फैसला
Armstrong Murder Case: तमिलनाडु बीएसपी के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर अपने पति के शव को बीएसपी ऑफिस में दफनाने की मांग की थी.
तमिलनाडु बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग के शव को चेन्नई में पार्टी कार्यालय परिसर में दफनाने और वहां एक समाधि बनाने की अनुमति के लिए दायर एक याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने रविवार (7 जुलाई) को एक विशेष सुनवाई की. न्यायमूर्ति वी. भवानी सुब्बारोयन ने सुझाव दिया कि फिलहाल, नेता के शव को ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन द्वारा सुझाए गए तीन स्थानों में से किसी एक में दफनाया जा सकता है और बाद में एक बेहतर स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है.
याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा, कि पार्टी कार्यालय परिसर के अंदर शव को दफनाने की अनुमति देना संभव नहीं है. क्योंकि यह एक आवासीय क्षेत्र में स्थित है और वहां पहुँचने का रास्ता संकरा है. न्यायाधीश ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यालय की जमीन की सीमा लगभग 2,400 वर्ग फुट है, जिसमें पहले से ही एक सुपरस्ट्रक्चर मौजूद है.
शव दफनाने के लिए पार्टी ऑफिस अनुपयुक्त स्थान: कोर्ट
अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता के वकील कृष्ण कुमार ने कहा कि ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने पिछले साल कोयंबेडु में अपने पार्टी कार्यालय में देशीय मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMK) नेता विजयकांत के शव को दफनाने की अनुमति दी थी. इस पर अतिरिक्त महाधिवक्ता जे. रविंद्रन ने कहा, कि वह बहुत बड़ी जमीन का क्षेत्र था. उन्होंने कहा आर्मस्ट्रॉन्ग के शव को पार्टी कार्यालय में इसलिए नहीं दफनाया जा सकता क्योंकि यह एक घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र था.
हाथरस जैसी घटना ने हो जाए इसलिए नहीं मिली अनुमति
हालांकि राज्य की सरकार ने तीन अन्य वैकल्पिक स्थानों की पहचान की, जहां शव को दफनाया जा सकता है. इनमें से एक, 2,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है. याचिकाकर्ता द्वारा शव को दफनाने के इच्छित स्थान से सिर्फ 1.5 किलोमीटर दूर था. आर्मस्ट्रॉन्ग के कई अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हो सकते हैं. इस पर न्यायाधीश ने कहा, ऐसी स्थिति न हो कि यहां भी हाथरस भगदड़ जैसी घटना हो जाए. इसलिए शव को एक उचित स्थान में दफ़नाने की सलाह दी जाती है.
नेता के हत्या की CBI जांच हो: मायावती
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उनकी पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष की हत्या की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की रविवार को मांग की. मायावती ने दावा किया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार किये गए लोग असल अपराधी नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया ताकि न्याय मिल सके. बता दें कि तमिलनाडु बसपा प्रदेशाध्यक्ष की शुक्रवार रात चेन्नई में कुछ लोग द्वारा हत्या कर दी गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.