मंदिर के दानपात्र से निकला 20 रुपये का ऐसा नोट, लिखा हुआ पढ़कर हिल गया पूरा स्टाफ
मामला आंध्र प्रदेश के मशहूर सुब्रह्मण्येश्वर स्वामी मंदिर का है. यहां हर दिन की तरह दानपात्र खोला गया और नोटों की गिनती चल रही थी. इसी दौरान एक 20 रुपये का नोट मिला, जिस पर हाथ से कुछ लिखा हुआ था.
नोट पर लिखी बात पढ़कर मंदिर स्टाफ कुछ देर के लिए चुप हो गया. (Photo/FB)
आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली जब दानपात्र के पैसों की गिनती के दौरान कर्मचारियों को बीस रुपये अजीब नोट देखने को मिला. आमतौर पर मंदिरों के दानपात्र में लोग पैसे के साथ अपनी मनोकामनाएं लिखकर डालते हैं. मगर इस बार जो संदेश सामने आया उसने सभी को चौंका दिया. मामला आंध्र प्रदेश के मशहूर सुब्रह्मण्येश्वर स्वामी मंदिर का है. यहां हर दिन की तरह दानपात्र खोला गया और नोटों की गिनती चल रही थी. इसी दौरान एक 20 रुपये का नोट मिला, जिस पर हाथ से कुछ लिखा हुआ था.
नोट पर लिखी थी अजीब बात
नोट पर लिखी बात पढ़कर मंदिर स्टाफ कुछ देर के लिए चुप हो गया. उस पर एक व्यक्ति ने अपनी बुआ के खिलाफ गुस्सा और पीड़ा जताते हुए भगवान से ऐसी प्रार्थना की थी कि वह उसकी बुआ को जल्द खत्म कर दें. यह संदेश पढ़ते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए माहौल गंभीर हो गया. मंदिर में आमतौर पर लोग सुख-शांति, नौकरी, स्वास्थ्य और परिवार की भलाई की कामना लेकर आते हैं, लेकिन इस तरह का संदेश पहले कभी सामने नहीं आया था. यही वजह है कि यह नोट तुरंत चर्चा में आ गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया तक पहुंच गया.
वायरल तस्वीर पर क्या बोले नेटिजन्स
जैसे ही नोट की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुआ, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोगों ने इसे बेहद अजीब और परेशान करने वाला बताया. कुछ ने कहा कि लिखने वाला व्यक्ति शायद किसी गंभीर पारिवारिक तनाव से गुजर रहा होगा. वहीं कई यूजर्स ने इसे समाज में बढ़ती मानसिक और पारिवारिक समस्याओं का संकेत भी बताया. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह नोट किसने लिखा था और दानपात्र में कब डाला गया. मंदिर प्रशासन के पास भी इस व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं है. इस वजह से यह मामला अभी एक रहस्यमय और वायरल घटना बनकर रह गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें