Badrinath Highway Accident: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन नेताओं ने जताया दुख

रुद्रप्रयाग टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. इस भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया.

Published date india.com Published: June 15, 2024 8:06 PM IST
Badrinath Highway Accident: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Badrinath Highway Accident: उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर के नदी में गिर जाने से 14 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में पीएम मोदी ने इस हादसे को ‘हृदयविदारक’ करार दिया. उन्होंने कहा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.

केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

इस भीषण सड़क हादसे को लेकर केंद्र सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है. PMO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी.

CM धामी ने हादसे पर क्या कहा?

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर गहरा व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने शोक संदेश में दुर्घटना को ‘पीड़ादायक’ बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, हम घायलों की हर संभव सहायता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं.

घायलो से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे धामी

यही नहीं पुष्कर सिंह धामी घायलों से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना. सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा रही है. अच्छे इलाज के सारे प्रबंध अस्पताल द्वारा किए गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अमित शाह ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया

हादसे पर दुख जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं. स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया .

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.