
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
ऋषिकेश के देहरादून के एम्स में सर्जरी के दौरान पुरुष नर्सिंग ऑफिसर ने महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की. इस बारे में जब महिला डॉक्टर ने अस्पताल के सीनियर डॉक्टर को बताया तो सब लोग आरोपी पर भड़क गए. जिसके बाद आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अस्पताल के तीसरे फ्लॉर पर ही जीप दौड़ा दी जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में आरोपी को पकड़ लिया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस दौरान वीडियो बना ली. जो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. बड़ी संख्या में लोग पुलिस के इस फिल्मी स्टाइल को देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं.
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उसे तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई. वहीं कुछ गुस्साए डॉक्टर मामले की जानकारी मिलने के बाद हड़ताल पर चले गए. बड़ी संख्या में लोगों को हड़ताल करता देख पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार करने का फैसला लिया.
महिला डॉक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी है नर्सिंग ऑफिसर ने जिस दिन उसके साथ छेड़छाड़ की उसी दिन उसने रात को व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजे थे जिससे की महिला डॉक्टर मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई.
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही का अंदाज भी सुर्खियां बटौर रहा है जबसे पुलिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जीप को तीसरी मंजिल पर ही पहुंचा दिया. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस आरोपी शख्य को पकड़ने के लिए जीप को अस्पताल के अंदर ले गई. साथ ही आरोपी को पकड़ने के बाद उसको एम्स के इमरजेंसी वार्ड से वापस लेकर आई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.