By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
UP के CM योगी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में नहीं उतर पाया, फिर बद्रीनाथ पहुंचे
उत्तराखंड की तीन दिन की यात्रा पर आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र नगर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद Kedarnath के लिए रवाना हुए थे
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को खराब मौसम के चलते केदारनाथ में हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाने के कारण अपने यात्रा कार्यक्रम में आखिरी घड़ी में फेरबदल करना पड़ा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि CM योगी सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर बद्रीनाथ चले गये.
मुख्यमंत्री बद्रीनाथ में बद्री विशाल (भगवान विष्णु) की ‘शयन आरती’ में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम भी बद्रीनाथ में ही कर रहे हैं . मुख्यमंत्री योगी रविवार को ‘जलाभिषेक’ करने के लिए केदारनाथ जायेंगे और फिर लखनऊ लौटेंगे.
उत्तराखंड की तीन दिन की यात्रा पर आये योगी आदित्यनाथ नरेंद्र नगर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की.
Uttarakhand | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath reached Shri Badrinath Dham and also visited the Mana Pass border and interacted with the soldiers deployed on the border.
(Pics source: Badrinath Temple Authority) pic.twitter.com/8Py34gOEA6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 7, 2023
रूद्रप्रयाग के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रतिलाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को केदारनाथ मंदिर ले जा रहा हेलीकॉप्टर वहां घने कोहरे के कारण उतर नहीं पाया. सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर आदित्यनाथ बद्रीनाथ की ओर चले गये जहां उनका रविवार को जाने का कार्यक्रम था.
#WATCH | Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath visited & offered prayers at the Badrinath Temple pic.twitter.com/GtlFeFRHSR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 7, 2023
अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त समय होने के कारण वह माना दर्रा भी गये और वहां सीमा की रखवाली कर रहे सैनिकों से उन्होंने भेंट की. मुख्यमंत्री बद्रीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे और बद्री विशाल (भगवान विष्णु) की ‘शयन आरती’ में हिस्सा लेंगे. आदित्यनाथ रविवार को ‘जलाभिषेक’ करने के लिए केदारनाथ जायेंगे और फिर लखनऊ लौटेंगे. वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें