Tamil Nadu Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पांच महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्यों के घायल होने की खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल हुए लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है ब्लास्ट इतना भयंकर था कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. यह पटाखा फैक्ट्री जिले के शिवकाशी में एक सुनसान जगह पर संचालित की जा रही थी और रोज की तरह आज भी फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम हो रहा था. काफी सारे मजदूर पटाखा बनाने के काम में जुटे थे कि इसी बीच अचानक से फैक्ट्री में विस्फोट गया. धमाका होते ही फैक्ट्री के अंदर चीख-पुकार मच गई और बाहर खड़े लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.
#WATCH | Tamil Nadu: 8 people died after an explosion took place at a firecracker manufacturing unit near Sivakasi in Virudhunagar district.
(Visuals from the spot) https://t.co/cEiteVVzls pic.twitter.com/BYqls7uthB
— ANI (@ANI) May 9, 2024
आग के बुझाते ही फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और अभी तक कुल आठ शवों को निकाला गया है, जिसमें पांच शव महिलाओं के तो तीन पुरुषों के थे. इस हादसे में कुछ के घायल होने की खबर हैं, जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
विस्फोट की जानकारी मिलते ही विरुधुनगर जिले के कलेक्टर जयसेलन और SP भी मौके पर पहुंचे. कलेक्टर जयसेलन ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है, मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं. वहीं कुछ अन्य लोग भी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.