तमिलनाडु में जल्लीकट्टू समारोह के दौरान बड़ा हादसा, 2 पुलिसकर्मी समेत 45 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

Tamil Nadu Jallikattu News: तमिलनाडु में मकर संक्रांति पर पोंगल उत्सव मनाया जाता है. जल्लीकट्‌टू इसका ही एक हिस्सा है. तमिलनाडु में जल्लीकट्टू खेल (Jallikattu 2024) के दौरान करीब 45 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 9 लोगों को की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Written by: Gargi Santosh
Updated: January 15, 2024, 5:00 PM IST

Tamil Nadu Jallikattu 2024 Latest News: देश के अलग-अलग राज्यों में आज यानि 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है. विभन्न राज्यों से इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करने की तस्वीरें सामने आ रही है. इस बीच, तमिलनाडु के अवनियापुरम (Avaniyapuram News) से एक वीडियो सामने आया है जिसने सबकों हैरान कर दिया. दरअसल, अवनियापुरम में जल्लीकट्टू के दौरान (Jalliattu festival) दो पुलिस कर्मियों सहित 45 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में आज फसल कटाई का त्योहार यानि पोंगल (Pongal 2024) मनाया जा रहा है. वहीं मदुरै जिले के अवनियापुरम में सोमवार को सांडों को काबू करने का खेल जल्लीकट्टू शुरू हुआ. इसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

कब तक चलेगा जल्लीकट्टू खेल

बता दें जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए करीब एक हजार सांडों और 600 लोग (सांड वश में करने वाले) को पंजीकृत किया गया है. यह खेल आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो अगले तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा. राज्य भर में लोगों ने समृद्धि के प्रतीक के रूप में चावल और गुड़ से बना मीठा पकवान ‘पोंगल’ तैयार करके शुभ तमिल महीने ‘थाई’ की शुरुआत की.

कैसे खेला जाता है जल्लीकट्टू?

दरअसल, जल्लीकट्टू मट्टू पोंगल के दिन आयोजित किया जाने वाला एक परंपरागत खेल है, जिसमें बैलों को इंसानों द्वारा नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता है. इस खेल में एक गेट से बैलों को छोड़ा जाता है और जो शख्स 15 मीटर के दायरे में बैल को पकड़ लेता है, वो जीत जाता है. जो भी व्यक्ति सांड पर कूदकर या लटककर 15 मीटर की दूरी तक जाता है, वह विजेता कहलाता है. इस दौरान कई लोग बुरी तरह से घायल हो जाते हैं, तो वहीं इस खेल में कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.