
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Senthil Balaji Hospitalised: तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी आज सुबह से चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के दौरान उनके सीने में दर्द उठा था जिसके बाद बालाजी को बुधवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऐसे में अब अस्पताल से एक बयान सामने आया है जिसमें बालाजी को बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई है.
दरअसल, तमिलनाडु गवर्नमेंट मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सेंथिल के स्वास्थ को लेकर एक मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate) जारी किया है जिसमें राज्य मंत्री सेंथिल बालाजी को जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी कराने की सलाह जा रही है.
State minister Senthil Balaji underwent Coronary Angiogram today; Bypass surgery is advised at the earliest: Tamil Nadu Government Multi Super Speciality Hospital, Chennai pic.twitter.com/UgGmMz6Wcd
— ANI (@ANI) June 14, 2023
बता दें वी सेंथिल बालाजी एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं. मंगलवार (13 जून) को ईडी ने बालाजी से जुड़े परिसारों पर छापेमारी की और आज सुबह ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. जैसे ही अधिकारी उनको अपने साथ ले जाने लगे तो वह जोर-जोर से रो पड़े. ED उनको मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां उनके समर्थक ईडी की कार्रवाई का विरोध का अस्पताल के बाहर विरोध कर रहे थे. इस दौरान बालाजी कार की सीट पर लेटे थे और दर्द में कराह रहे थे, उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.
मंत्री के स्वास्थ का हालचाल लेने के लिए आज सुबह से ही नेताओं की लंबी कतार है. इसी संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बालाजी से अस्पताल में मुलाकात की. तमिलनाडु सीएम ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि डीएमके बीजेपी की धमकियों से डरने वाली नहीं है और लोग बीजेपी को 2024 के चुनावों में सबक सिखाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सेंथिल बालाजी और डीएमके दोनों इस मामले को कानूनी रूप से बहादुरी से लड़ेंगे.
इसे पहले तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति ने कहा था, DMK बीमारी का ड्रामा कर रहे हैं. उन्होनें सीएम स्टालिन से मांग कि थी वह सेंथिल बालाजी को उनके मंत्रालय से तुरंत बर्खास्त कर दे, लेकिन अब अस्पताल का बयान सामने आ गया जिसमें बालाजी को जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी कराने की सलाह जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Tamil Nadu की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.