Senthil Balaji in ED Custody: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल को बालाजी ईडी की हिरासत में भेजा गया

सेंथिल बालाजी को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन सत्र अदालत द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जून, 2023 तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज दिया गया है.

Published: June 17, 2023, 7:33 AM IST

Senthil Balaji in ED Custody: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (Senthil Balaji) को शुक्रवार को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन सत्र अदालत द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जून, 2023 तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि, अदालत ने उनकी स्वास्थ्य स्थितियों से संबंधित हिरासत पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं. अदालत का कहना हैं कि बालाजी को कावेरी अस्पताल से बाहर नहीं लाया जाएगा, ईडी के उप निदेशक उनके इलाज को ध्यान में रखते हुए और डॉक्टरों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद अस्पताल में उनसे पूछताछ करेंगे.

अदालत ने कहा कि ईडी के उप निदेशक उनके इलाज में बिना किसी बाधा के उनसे पूछताछ करेंगे. उनके साथ थर्ड-डिग्री या किसी भी क्रूरता का उपयोग नहीं करना है और कोई धमकी या जबरदस्ती नहीं की जाएगी. कोर्ट ने कहा कि बालाजी के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति है, आरोपी को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाएगी. ईडी के उप निदेशक को निर्देश दिए गए है कि बालाजी को 23 जून तीन बजे तक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किया जाए.

बता दें मंगलवार (13 जून) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बालाजी से जुड़े परिसारों पर छापेमारी की और बुधवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. जैसे ही अधिकारी उनको अपने साथ ले जाने लगे तो वह जोर-जोर से रो पड़े. ED उनको मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां उनके समर्थक ईडी की कार्रवाई का विरोध का अस्पताल के बाहर विरोध कर रहे थे. इस दौरान बालाजी कार की सीट पर लेटे थे और दर्द में कराह रहे थे, उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी.

इस बीच बालाजी के ‘स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों’ का हवाला देते हुए, तमिलनाडु सरकार ने कहा कि उनके विभागों को दो अलग-अलग DMK मंत्रियों को फिर से आवंटित किया गया है. बिजली विभाग वित्त मंत्री थंगम थेनारासु को दिया गया है और मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग आवास और शहरी विकास मंत्री मुथुसामी को दिया गया है. राज्य की सरकार ने कहा, “सेंथिल बालाजी बिना पोर्टफोलियो के मंत्री बने रहेंगे.” सेंथिल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने एक बयान जारी कर दावा किया कि डीएमके बीजेपी की ‘धमकियों’ से नहीं डरेगी और जनता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी को सबक सिखाएगी.

कई विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर “राजनीतिक उद्देश्यों” के लिए संघीय जांच एजेंसियों को खुला रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि डीएमके दृढ़ता से अपने नेता के पीछे है और मामले में एक मजबूत कानूनी बचाव करेगी. सीएम ने आगे आरोप लगाया कि ईडी ने पूछताछ के दौरान सेंथिल बालाजी को इस हद तक प्रताड़ित किया कि उन्हें सीने में दर्द हुआ. राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बुधवार को कहा कि उनके यह कहने के बाद भी कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं, उन पर इस हद तक ‘दबाव’ डाला गया कि उन्हें सीने में दर्द हुआ.

(इनपुट-ANI)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Tamil Nadu की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.