
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Ankit Tiwari ED Officer Arrested: तमिलनाडु के सतर्कता विभाग (डीवीएसी) के अधिकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी को एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईडी के आरोपी अधिकारी का नाम अंकित तिवारी बताया गया है. आरोप है कि अंकित ईडी अधिकारियों की अपनी टीम के साथ कई लोगों को धमका रहा था और प्रवर्तन निदेशालय में उनके मामले को बंद करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित मदुरै स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत है. डीवीएसी के अधिकारी उससे जुड़े मामले के संबंध में मदुरै में ED के कार्यालय की तलाशी ले रहे हैं. इसके लिए सीआरपीएफ जवानों को कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है. डीवीएसी को रिश्वत मामले में ईडी के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत होने का संदेह है.
#WATCH | Tamil Nadu Directorate of Vigilance and Anti-Corruption (DVAC) continue searches at the ED sub-zonal office in Madurai in connection with the case involving ED officer Ankit Tiwari. pic.twitter.com/7W4odOoNgo
— ANI (@ANI) December 2, 2023
डीवीएसी के सूत्रों ने कहा कि ईडी अधिकारी को तब पकड़ा गया जब वह महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में 20 लाख रुपये नकद ले के जा रहे था. जानकारी के अनुसार, सतर्कता विभाग की टीम डिंडीगुल के चेट्टीनाइकनपट्टी के पास वाहन जांच कर रही थी, तभी उन्होंने नागपुर के एक नागरिक को ले जा रही एक कार को रोका. जैसे ही पुलिस टीम को संदेह हुआ तो उन्होंने कार की जांच की और 20 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई. इसके बाद कार और यात्री दोनों को कस्टडी में ले लिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित तिवारी को डीवीएसी कार्यालय से ले जाकर डिंडीगुल में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
(इनपुट-एजेंसी के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.