आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील के बाद, अब तमिलनाडु सीएम एम.के स्टालिन ने ’16 बच्चे पैदा करें’ वाला बयान दिया है. बता दें कि दक्षिण भारत में घटती प्रजनन दर चिंता का विषय बनती जा रही है. हालांकि, नायडू का अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह कोई नई बात नहीं है, लेकिन उनका यह प्रस्ताव कि कोई व्यक्ति पंचायत या नगरपालिका चुनाव तभी लड़ सकता है…जब उसके दो से अधिक बच्चे हों, यह दर्शाता है कि वह केवल शब्दों से आगे जाने के इच्छुक हैं.
16 बच्चों का पालन-पोषण करना होगा: CM स्टालिन
पिछले कुछ सालों से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष राष्ट्रीय औसत के अनुरूप जनसंख्या दर में वृद्धि की वकालत कर रहे हैं. हालांकि, नायडू के हालिया बयान के तुरंत बाद स्टालिन के इस बयान ने पूरी बहस को और हवा दे दी है. स्टालिन ने सुझाव दिया कि शायद अब समय आ गया है, कि नवविवाहित जोड़े ‘क्यों न 16 संपत्तियों की बजाय 16 बच्चे पैदा करने पर विचार करें.’
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, इस आशीर्वाद का मतलब यह नहीं है कि आपको 16 बच्चे पैदा करने चाहिए. लेकिन अब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि लोगों को लगता है कि उन्हें सचमुच 16 बच्चों का पालन-पोषण करना होगा, न कि छोटा परिवार.
दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव लड़ सकेंगे
स्टालिन का यह सुझाव नायडू द्वारा यह खुलासा किए जाने के एक दिन बाद आया, कि उनकी सरकार एक ऐसा कानून बनाने की योजना बना रही है. कानून के तहत केवल दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति होगी. नायडू ने कहा था, एक समय था जब दो से ज्यादा बच्चे होने पर आप पंचायत या नगरपालिका का चुनाव नहीं लड़ सकते थे. अब मैं एक नया कानून ला रहा हूं, अगर आपके दो से ज्यादा बच्चे हैं. तो ही आप पंचायत या नगरपालिका का चुनाव लड़ सकते हैं और अपने परिवार के लिए ज्यादा सुविधाएं पा सकते हैं.
लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करता हूं
बता दें कि इस सास, अगस्त में टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने दो से अधिक बच्चों वालों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से पर रोक संबंधी कानून को निरस्त कर दिया था. नायडू ने जनसांख्यिकी संतुलन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, एक समय में, मैंने परिवार नियोजन का पालन करने का आह्वान किया था. लेकिन अब मैं लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर रहा हूं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.