
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Senthil Balaji Hospitalised: तमिलनाडु के बिजली विभाग के मंत्री वी सेंथिल बालाजी (V. Senthil Balaji) चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. इस खबर के बाद से ही नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई. इस बीच तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि सेंथिल बालाजी बीमारी का नाटक कर रहे हैं.
तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति ने मीडिया कंपनी ANI से बात करते हुए कहा, ‘यह DMK का पूरा ड्रामा है. ईडी ने सेंथिल बालाजी को पूछताछ के लिए बुलाया, वे एक मंत्री हैं, और जांच में सहयोग करना उनका कर्तव्य है. मैं सीएम एमके स्टालिन से मांग करता हूं कि सेंथिल बालाजी को उनके मंत्रालय से तुरंत बर्खास्त किया जाए और उन्हें जांच में सहयोग करने के लिए कहा जाए.
#WATCH | It is a complete drama by DMK…ED called Senthil Balaji for interrogation, he is a minister, and it’s his duty to cooperate with the investigation…I demand CM MK Stalin to dismiss Senthil Balaji from his ministry immediately and ask him to cooperate with the probe”:… https://t.co/Oe4crk8Ota pic.twitter.com/06nDPjFhWF
— ANI (@ANI) June 14, 2023
बता दें वी सेंथिल बालाजी एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं. बुधवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जैसे ही अधिकारी उनको अपने साथ ले जाने लगे तो वह जोर-जोर से रो पड़े. इसके एक दिन पहले यानी 13 जून को ईडी ने बालाजी से जुड़े परिसारों पर छापेमारी की थी. इसके बाद ED उनको मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां उनके समर्थक ईडी की कार्रवाई का विरोध करने के लिए अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए. इस दौरान बालाजी कार की सीट पर लेटे थे और कराह रहे थे, जैसे उनको दर्द हो रहा हो. उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.
वहीं मंत्री को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य सुविधा में ले जाने के कुछ घंटे बाद बुधवार को चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक टीम तैनात की गई है. इस दौरान कई नेता बालाजी से मिलने ओमंडूरार अस्पताल पहुंच रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Tamil Nadu की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.