Ayushman Bharat Scheme Family Member Name Add: भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम में से एक है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और कम आय वाले परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस बीमा कवर प्रदान करना है. अक्सर देखा गया है कि इस स्कीम के डेटाबेस में परिवार के कुछ मुख्य सदस्यों के नाम तो होते हैं, लेकिन बच्चों या नए सदस्यों के नाम छूट जाते हैं. इससे आपात स्थिति में उन सदस्यों को मुफ्त इलाज मिलने में कठिनाई होती है. अब सरकार ने इस समस्या का समाधान करते हुए ‘बेनेफिशियरी पोर्टल’ के माध्यम से आम नागरिक को खुद से नाम जोड़ने की सुविधा दे दी है. आयुष्मान भारत योजना में परिवार के सदस्यों के नाम जुड़वाने के लिए अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब यह काम आप खुद से कर सकते हैं. इसके लिए बस आपके पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आधार से लिंक हो.
कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनके परिवार के सदस्यों का नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. पहला, आयुष्मान भारत योजना का शुरुआती डेटा 2011 की जनगणना (SECC) के आधार पर तैयार किया गया था, जिसमें परिवार के कई नए सदस्यों या शादी के बाद आए सदस्यों के नाम शामिल नहीं थे. वहीं, राशन कार्ड या आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग है, तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करता. परिवार के मुख्य सदस्य का ई-केवाईसी पूरा न होने पर भी नए सदस्यों को जोड़ने में तकनीकी दिक्कत आती है.
रेफरेंस आईडी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक कर सकते हैं. वहीं, यदि आवेदन रिजेक्ट होता है, तो सुधार के लिए इसी आईडी की जरूरत पड़ेगी. जाते- जाते बता दें कि सामान्यत: 7 से 15 दिनों के भीतर वेरिफिकेशन के बाद नया नाम जुड़ जाता है, जिसके बाद आप इसी पोर्टल से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.