OTT से लेकर AI तक सब मुफ्त! न्यू ईयर पर Jio का सबसे बड़ा धमाका, इन 3 Recharge Plans में दे रहा गजब के बेनिफिट्स

Jio Happy New Year Recharge Plan: जियो ने नए साल के मौके पर कम पैसे में बड़े बेनिफिट्स वाले तीन रिचॉर्ज प्लान जारी किए हैं. इस रिचॉर्ज प्लान में यूजर्स को साथ में Google Gemini AI प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.

Published date india.com Published: December 15, 2025 2:28 PM IST
Jio Happy New Year Recharge Plan
Jio Happy New Year Recharge Plan

रिलायंस जियो ने क्रिसमस और नए साल के मौके अपने ग्राहकों के लिए बेहद आर्कषक रिचॉर्ज ऑफर लेकर आया है. जियो ने Happy New Year 2026′ रिचॉर्ज बंडलों के तहत तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. इन प्लान्स में सबसे खास Google और Jio की पार्टनरशिप से मिले AI सब्सक्रिप्शन है. हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत Jio के दो प्रीमियम प्लान्स में यूजर्स कोGoogle Gemini Pro का 18 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन पूरी तरह फ्री में दिया जा है.

जियो का 103 रुपये वाला रिचॉर्ज

हैप्पी न्यू ईयर में सबसे पहला ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो मुख्य रूप से OTT कंटेंट देखते हैं. जियो महज 103 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ, अनलिमिटेड 5G/4G हाई-स्पीड डेटा दे रहा हूं. इस पैक में अलग-अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है, जिसे तीन बंडलों में बांटा गया है: इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, Lionsgate, Discovery+, और FanCode का सब्सक्रिप्शन मिलता है. वहीं  हिंदी पैक में Jio Hotstar, Sony LIV, और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ ही रीजनल पैक में Hoichoi, Kancha Lanka, Sun NXT, और JioHotstar मिलता है.

Happy New Year

सुपर सेलिब्रेशन प्लान

सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान, उन यूजर्स के लिए है जिन्हें हाई डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों चाहिए. यूजर को 500 रुपये के इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ -साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. यह प्लान कई OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे JioHotstar, YouTube Premium, FanCode, Hoichoi, Discovery+ का एक्सेस देता है. यह प्लान साथ में 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन देता में है.

जियो हीरो अनुअल प्लान

जियो हीरो एनुअल प्लान 3599 रुपये का है. इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है. इसमें यूज्स को इसमें डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. यह प्लान भी 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देता है, जिससे यह साल भर के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बन जाता है. इन नए प्लान्स के साथ, Jio ने न सिर्फ डेटा और कॉलिंग के पारंपरिक लाभ दिए हैं, बल्कि Google के साथ साझेदारी करके अपने ग्राहकों को डिजिटल टेक्नोलॉजी का एक बड़ा तोहफा दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें tech की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.